सौतेली बेटी ने लगाए रूपाली गांगूली पर चौंकाने वाले आरोप तो सपोर्ट में आए पति अश्वनि, बोले- जिसकी मुझे बहुत परवाह..

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Nov, 2024 03:59 PM

rupali ganguly husband broke silence on step daughter allegations

टीवी शो 'अनुपमा' की एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की सौतेली बेटी ईशा ने रूपाली को लेकर कई चौंकाे वाले खुलासे किए हैं। उसने एक्ट्रेस पर अपने पिता से एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोप...

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी शो 'अनुपमा' की एक्ट्रेस रुपाली गांगुली इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस की सौतेली बेटी ईशा ने रूपाली को लेकर कई चौंकाे वाले खुलासे किए हैं। उसने एक्ट्रेस पर अपने पिता से एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोप लगाए और साथ ही कहा कि उन्होंने पिता को उनसे अलग कर दिया,अब वो बातचीत नहीं करते। इन सब के बीच अब रूपाली के पति अश्वनि वर्मा ने चुप्पी तोड़ी है।
PunjabKesari


अश्विनी के वर्मा ने इस मामले पर कहा,"मेरे पिछले रिश्तों से बेटियां हैं - ''कुछ ऐसा जिसके बारे में रूपाली और मैं हमेशा खुले तौर पर बात करते रहे हैं और जिसकी मुझे बहुत परवाह है। मैं समझता हूं कि मेरी छोटी बेटी को अभी भी अपने माता-पिता के रिश्ते के टूटने का बहुत दुख है, क्योंकि तलाक एक कठिन अनुभव है जो उस विवाह से पैदा हुए बच्चों को बहुत प्रभावित और नुकसान पहुंचा सकता है।"

 

 

अश्विनी ने लिखा, विवाह कई कारणों से टूटते हैं और मेरी दूसरी पत्नी के साथ मेरे रिश्ते में कई चुनौतियां थीं, जिसके कारण हम अलग हो गए। चुनौतियां जो उसके और मेरे बीच थीं और जिनका किसी अन्य व्यक्ति से कोई लेना-देना नहीं था। मैं केवल अपने बच्चों और पत्नी के लिए सबसे अच्छा चाहता हूं और मुझे यह देखकर दुख होता है कि मीडिया किसी को भी नकारात्मकता के चक्र में घसीट रहा है।

PunjabKesari

खुद को रूपाली गांगूली की सौतेली बेटी बताने वाली ईशा ने अपने पोस्ट में दावा किया था- 'ये बहुत ही दुखद है। क्या किसी को रुपाली गांगुली की सच्ची कहानी पता है? उनका 12 सालों तक अश्विन के वर्मा के साथ अफेयर रहा है जबकि वो दूसरी शादी में भी थे। अपनी पुरानी शादी से अश्विन को 2 बेटियां हैं। वो एक ऐसी कठोर दिल वाली महिला हैं जिन्होंने मुझे और मेरी बहन को अपने पिता से दूर कर दिया। वो मुंबई आने से पहले 13-14 सालों तक न्यू जर्सी और कैलिफोर्निया रहा करते थे। मैं ये ये सब बोल रही हूं क्योंकि वो हमेशा मीडिया में क्लेम करती हैं कि उनकी मैरिड लाइफ कितनी अच्छी है जबकि सच में वो काफी कंट्रोलिंग हैं। जब भी मैं अपने पिता को कॉल करने की कोशिश करती हूं वो चिल्लाने लगती हैं। यहां तक कि मुझे और मेरी मां को जान की धमकियां भी मिली। ये सही नहीं है कि वो अश्विन की असली जिंदगी बर्बाद करके मीडिया में दावा करें कि उनकी मैरिड लाइफ कितनी अच्छी है।'

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!