'हृदय राम और मन रावण' रुबीना ने फैंस को दी दशहरे की बधाई, साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं हसीना

Edited By Smita Sharma, Updated: 12 Oct, 2024 01:18 PM

rubina dilaik wishes fans happy dussehra with beautiful pictures

नवरात्रि के बाद दसवें दिन दशहरा का त्योहार मानाया जाता है।इसे विजयादशमी भी कहते हैं। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। आज 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा मनाया जा रहा है। दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है। ऐसे में...

मुंबई: नवरात्रि के बाद दसवें दिन दशहरा का त्योहार मानाया जाता है।इसे विजयादशमी भी कहते हैं। हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है। आज 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा मनाया जा रहा है। दशहरा का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है। ऐसे में  बाॅलीवुड स्टार्स भी अपने फैंस को दशहरे की बधाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में टीवी की संस्कारी बहू रुबीना दिलाइक का नाम भी शामिल है। रुबिना ने खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर फैंस को इस त्योहार की बधाई दी।
PunjabKesari

सामने आईं तस्वीरों में रुबीना का ट्रेडिशनल लुक देखने को मिल रहा है। लुक की बात करें तो रुबीना ने साड़ी पेयर की है। मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक,माथे पर बिंदी रुबीना के लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। ज्वेलरी की बात करें तो रुबीना ने एक हाथ में कंगन और कड़ा पहना है।

PunjabKesari

इसके साथ ही अंगूठी और झुमके पेयर किए हैं। रुबीना ने बालों का जूड़ा बनाया है। वहीं रुबीना ने पंजाही जुत्ती पहनी है। इन तस्वीरों के साथ रुबीना ने लिखा-'हृदय राम है, और मन रावण... आपने आज किसे जीतने दिया…….. दशहरा की शुभकामनाएँ।' 

PunjabKesari

 

 रुबीना दिलाइक हाल ही में इवेंट में गिरते-गिरते बचीं। दरअसल, दो बच्चों की मां बन चुकीं रुबीना हाल ही में एक फैशन शो का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान वह बाकी मॉडल्स की तरह ही ट्रेडिशनल क्लोद्स में इन स्टाइल थीं।

PunjabKesari

लेकिन जैसे ही रैंप पर उनके वॉक करने की बारी आई तो वह बीच रैंप में अचानक से लड़खड़ाने लगीं और मुंह के बल एकदम से गिरते-गिरते बचती दिखीं। हालांकि, जैसे-तैसे उन्होंने खुद को संभाला और इसके बाद अपनी हाई हील्स उतारकर रैंप पर एकदम शानदार वॉक किया। इस दौरान रुबीना का कॉन्फिडेंस देखने लायक था।

PunjabKesari

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!