एक्सप्रेसवे बना लव ट्रैक: बाइक पर रोमांस करते कपल का वीडियो  वायरल, पुलिस ने यूं निकाली आशिकी

Edited By Smita Sharma, Updated: 17 Jun, 2025 03:12 PM

romantic bike stunt on noida expressway goes viral

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से एक खतरनाक और हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में  एक युवक और युवती तेज रफ्तार बाइक पर न सिर्फ रोमांस करते दिख रहे हैं बल्कि खुलेआम ट्रैफिक नियमों की भी धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।यह दृश्य देखकर...

मुंबई: नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से एक खतरनाक और हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में  एक युवक और युवती तेज रफ्तार बाइक पर न सिर्फ रोमांस करते दिख रहे हैं बल्कि खुलेआम ट्रैफिक नियमों की भी धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं।यह दृश्य देखकर लोग भौचक्के रह गए। अब नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है।

PunjabKesari
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और फोटो में देखा जा सकता है कि एक युवक तेज रफ्तार बाइक चला रहा है, जबकि युवती उसे सामने से कसकर पकड़े हुए है। दोनों ही बिना हेलमेट के हैं। हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे पर इस तरह की हरकतें न सिर्फ उनके लिए बल्कि दूसरे लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती हैं। रोमांस और स्टंट के नाम पर की गई यह हरकत एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है।


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!