रोहित शेट्टी होंगे खतरों के खिलाड़ी के होस्ट

Edited By Updated: 20 Feb, 2017 02:04 PM

rohit shetty host of khataron ke khiladi

रियलिटी शो ‘फीयर फैक्टर’ के देशी वर्जन ‘खतरों के खिलाड़ी’ को

नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘फीयर फैक्टर’ के देशी वर्जन ‘खतरों के खिलाड़ी’ को दर्शक भी पसंद करते हैं। शो के होस्ट की बात करें तो खतरों के खिलाड़ी में खिलाड़ी कुमार यानि अक्षय कुमार, फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी और एक्टर अर्जुन कपूर जैसे नामी कलाकारों को इस शो के होस्ट के तौर पर देखा जा चुका है।

पिछले सीजन में अर्जुन कपूर इस शो के होस्ट थे मगर डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन कपूर की जगह फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करेंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि अर्जुन कपूर दिबाकर बनर्जी की फिल्म में व्यस्त हैं। जिसे लेकर वो शो के लिए वक्त नहीं निकाल पा रहे हैं। 

खबरें हैं कि शो के लोकेशन में भी बदलाव किया गया है  इस शो को चार देशों मलेशिया, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेनटीना और स्पेन में शूट किया जाएगा। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!