KKK14: आज शुरू हो रहा है Rohit Shetty का शो, धांसू स्टंट से हैरान करते नजर आएंगे ये Contestants

Edited By Shivani Soni, Updated: 28 Jul, 2024 04:36 PM

rohit s show is starting today these contestants will be seen surprisinggly

स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के14वें सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। उनका इंतजार अब बस पूरा होने वाला है। Rohit Shetty का यह शो आज शनिवार से शुरू होने वाला है। एक बार फिर प्रतिभागी खतरनाक स्टंट से दर्शकों को हैरान करते नजर आएंगे।...

मुंबई: स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के14वें सीजन का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। उनका इंतजार अब बस पूरा होने वाला है। Rohit Shetty का यह शो शनिवार से शुरू हो चुका है। एक बार फिर प्रतिभागी खतरनाक स्टंट से दर्शकों को हैरान करते नजर आएंगे। लंबे वक्त से इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट करते आ रहे हैं। इस बार भी होस्ट की कुर्सी पर वही काबिज हैं। इस बार का शो कई मायनों में खास है। 

PunjabKesari

बता दें,  शो का प्रीमियर आज कलर्स चैनल पर रात साढ़े नौ बजे होगा। यह हर शनिवार और रविवार को  प्रसारित होगा। इस बार शो की शूटिंग केपटाउन में न होकर रोमानिया में हुई है। आज कलर्स चैनल के इंस्टा हैंडल से साझा एक पोस्ट में खुद यह जानकारी दी गई है। पोस्ट में रोहित शेट्टी नजर आ रहे हैं। इसके साथ पोस्ट में रोहित शेट्टी चेतावनी देते नजर आए हैं। इसमें लिखा है, 'खतरों के नए लेवल के लिए रहो तैयार, डर का नया पता-रोमानिया'। 

PunjabKesari

 'खतरों के खिलाड़ी' के14वें सीजन में इस बार 12 प्रतिभागी शो की ट्रॉफी पर दावा ठोकने आ रहे हैं। बिग बॉस के भी कुछ प्रतिभागी इस स्टंट शो में नजर आने वाले हैं। शो में जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ की भी एंट्री हो चुकी है। उनके अलावा सुमोना चक्रवर्ती, शालीन भनोट, आसिम रियाज, अदिति शर्मा, शिल्पा शिंदे, अभिषेक कुमार, आशीष मल्होत्रा, निमृत कौर अहलूवालिया, गशमीर महाजनी, नियती फतनानी और करण वीर मेहरा नजर आएंगे।

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, जो लोग किसी वजह से इस शो को कलर्स पर नहीं देख पा रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है और वह ये है कि शो का प्रसारण ओटीटी पर भी होगा। यह शो जियो सिनेमा पर प्रसारित हो रहा है। हालांकि, इसे देखने के लिए आपको 29 रुपये का मासिक शुल्क अदा करना होगा। 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!