रॉक बैंड 'किस' के गिटारिस्ट ऐस फ्रेहले का निधन,  74 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Oct, 2025 03:33 PM

rock band kiss guitarist ace frehley passes away

रॉक बैंड 'किस' प्रमुख गिटारवादक और संस्थापक सदस्य ऐस फ्रेहले अब इस दुनिया में नहीं रहे। फ्रेहले का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गिटारिस्ट के निधन की पुष्टि उनके परिवार और एजेंट ने की है। एजेंट ने बताया कि फ्रेहले ने न्यू जर्सी के मॉरिसटाउन में...

मुंबई. रॉक बैंड 'किस' प्रमुख गिटारवादक और संस्थापक सदस्य ऐस फ्रेहले अब इस दुनिया में नहीं रहे। फ्रेहले का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गिटारिस्ट के निधन की पुष्टि उनके परिवार और एजेंट ने की है। एजेंट ने बताया कि फ्रेहले ने न्यू जर्सी के मॉरिसटाउन में परिवार के बीच आखिरी सांस ली।
  
परिवार ने जारी किया बयान
ऐस फ्रेहले के परिवार ने एक बयान जारी कर लिखा- 'ग्रैमी पुरस्कार के लिए नामांकित और रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल रॉक गिटारवादक और KISS के प्रतिष्ठित संस्थापक सदस्य का आज 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया। फ्रेहले का न्यू जर्सी के मॉरिसटाउन में उनके घर पर हाल ही में गिरने के बाद निधन हो गया। 

 

परिवार की तरफ से आगे लिखा गया, 'हम बेहद दुख में हैं और टूट गए हैं। सिर्फ इस मामले में खुद को भाग्यशाली मानते हैं कि उनके आखिरी पहलों में हम उनकी देखभाल कर सके। उनके आसपास रहे, उन्हें प्यार दे सके और उनके लिए प्रार्थना कर सके। अब हम उनकी मजबूती, लोगों के प्रति दया की भावना उनकी हंसी और खास पलों को याद करके अच्छा महसूस कर सकते हैं। 

  
ऐस फ्रेहले के निधन से म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और करीबी सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


बता दें, ऐस फ्रेहले अपने गैलेक्टिक मेकअप और स्मोकिंग गिटार के चलते दर्शकों के बीच लोकप्रिय थे। उनके हिट गानों में 'रॉक एंड रोल ऑल नाइट' और 'आई वाज मेड फॉर लविन यू' शामिल थे।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!