'रोडीज 19- कर्म या कांड': रिया चक्रवर्ती की टीम ने मारी बाजी, वाशु जैन के सिर सजा  जीत का ताज

Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Oct, 2023 10:33 AM

roadies 19 winner out vashu jain takes home the trophy

15 अक्टूबर (रविवार) को रियलिटी शो 'रोडीज 19- कर्म या कांड' ग्रैंड फिनाले था। धैर्य, जुनून और दृढ़ संकल्प को देखने के बाद अब हमें  'रोडीज 19- कर्म या कांड' का विनर मिल गया है। 19वें सीज़न की ट्राॅफी वाशु जैन ने अपने नाम की।

मुंबई: 15 अक्टूबर (रविवार) को रियलिटी शो 'रोडीज 19- कर्म या कांड' ग्रैंड फिनाले था। धैर्य, जुनून और दृढ़ संकल्प को देखने के बाद अब हमें  'रोडीज 19- कर्म या कांड' का विनर मिल गया है। 19वें सीज़न की ट्राॅफी वाशु जैन ने अपने नाम की।  

PunjabKesari

रिया चक्रवर्ती के ग्रुप से वाशु ने सबको हराकर खिताब हासिल कर लिया। ट्राॅफी के साथ-साथ वासु को 5 लाख रुपए भी मिले। वहीं सिवेट तोमर जो प्रिंस नरूला के गैंग का हिस्सा थे उन्होंने फर्स्ट रनर-अप का स्थान हासिल किया। 

PunjabKesari

 

वाशु  ने ऑडिशन के दौरान अपनी शारीरिक शक्ति और लचीलेपन से गैंग लीडर्स के होश उड़ा दिए। वहीं से एक वॉर छिड़ गया था। वाशु ने पहले प्रिंस के साथ अपनी जर्नी शुरू की लेकिन ग्रुप की अदला-बदली के कारण वह रिया के ग्रुप में शामिल हो गए। वाशु अपने फोकस के साथ शो के विनर बन गए, जिससे रिया का ग्रुप जीत गया।


 


 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!