मिस यूनिवर्स 2024 में 'सोने की चिड़िया' बनीं रिया सिंघा, बढ़ाया भारत की सांस्कृतिक धरोहर का गौरव

Edited By Rahul Rana, Updated: 17 Nov, 2024 03:29 PM

riya singha became  golden bird  in miss universe 2024

रिया सिंघा ने मिस यूनिवर्स 2024 के नेशनल कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता में 'सोने की चिड़ीया' के गोल्डन बर्ड लुक से सबका ध्यान आकर्षित किया। उनके इस लुक ने भारत की समृद्ध धरोहर को दर्शाया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी।

बाॅलीवुड तड़का : मिस यूनिवर्स 2024 का ग्रैंड फिनाले मेक्सिको सिटी में आयोजित किया जा रहा है, और इस बीच, भारतीय कंटेस्टेंट रिया सिंघा ने अपनी नेशनल कॉस्ट्यूम प्रतियोगिता के दौरान ‘सोने की चिड़ीया’ के लुक से सभी का ध्यान आकर्षित किया। 20 साल की रिया ने यह अनोखा गोल्डन बर्ड लुक चुना, जो भारत की समृद्ध धरोहर और इतिहास को दर्शाता है। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

सोने की चिड़ीया के रूप में रिया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

रिया सिंघा ने इस प्रतियोगिता में ‘सोने की चिड़ीया’ के रूप में प्रवेश किया, जो भारत के पुराने गौरव और धनी इतिहास का प्रतीक है। भारत को कभी 'सोने की चिड़ीया' कहा जाता था, और रिया ने इसी अर्थ को अपने लुक के माध्यम से दर्शाया। जब वह इस अद्भुत गोल्डन बर्ड लुक में स्टेज पर पहुंचीं, तो हर किसी की नजरें उन पर थम गईं। उनका यह कॉस्ट्यूम और आत्मविश्वास बहुत सराहा गया।

PunjabKesari

रिया के लुक की प्रशंसा करते हुए डिजाइनर ने साझा की कहानी

वियतनाम के प्रसिद्ध डिजाइनर Nguyen Ngoc Tu ने अपने इंस्टाग्राम पर रिया के इस लुक की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि रिया ने ‘सोने की चिड़ीया’ को दुनिया के सामने रिप्रेजेंट किया है। उनका लुक सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट नहीं, बल्कि एक गहरा संदेश भी देता है, जो भारत की सांस्कृतिक धरोहर को सम्मानित करता है।

PunjabKesari

फिनाले में रिया का प्रदर्शन शानदार, लेकिन टॉप 12 में नहीं बनीं जगह

हालांकि रिया सिंघा मिस यूनिवर्स 2024 के टॉप 12 में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाईं, लेकिन उनकी इस प्रतियोगिता में मौजूदगी और लुक ने उन्हें अलग पहचान दिलाई है। उनका आत्मविश्वास और प्रदर्शन तारीफ के काबिल था। रिया ने भारत को गर्व महसूस कराया और उनकी कड़ी मेहनत और शैली को सभी ने सराहा।

PunjabKesari

मिस यूनिवर्स 2024 का ताज डेनमार्क की विक्टोरिया ने जीता

मिस यूनिवर्स 2024 का ताज डेनमार्क की विक्टोरिया ने जीतकर इतिहास रचा। विक्टोरिया की इस जीत को उनके देश के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, जो उनकी सुंदरता, आत्मविश्वास और मेहनत का परिणाम है।

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!