ऋत्विक धनजानी ने बिग बॉस 18 का हिस्सा बनने की अफवाहों का किया खंडन, कहा-यह मेरी पसंद नहीं है

Edited By suman prajapati, Updated: 25 Sep, 2024 04:28 PM

rithvik dhanjani refutes rumours of being a part of bigg boss 18

रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 18 के प्रोमो ने जारी होने के बाद से ही हलचल मचा दी है और सीज़न के लिए संभावित प्रतियोगियों के रूप में कई नाम सामने आए हैं,जिनमें एक्टर ऋत्विक धनजानी का भी नाम शामिल था। शो के लिए ऋत्विक से संपर्क किए जाने की अटकलों के बीच...

बॉलीवुड तड़का टीम. रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 18 के प्रोमो ने जारी होने के बाद से ही हलचल मचा दी है और सीज़न के लिए संभावित प्रतियोगियों के रूप में कई नाम सामने आए हैं,जिनमें एक्टर ऋत्विक धनजानी का भी नाम शामिल था। शो के लिए ऋत्विक से संपर्क किए जाने की अटकलों के बीच ऋत्विक ने इस अफवाह को फ़र्ज़ी बताया। 


ऋत्विक धनजानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर इस खबर का खंडन किया और इसे फर्ज़ी बताया। उन्होंने लिखा, "फर्जी खबर अलर्ट!! यह मेरी पसंद नहीं है, बंद होना बहुत मेहनत का काम है और मुझे यह पसंद नहीं है! मीडिया से अनुरोध है कि कृपया मेरे नाम के साथ गलत सुर्खियाँ न बनाएँ। बात करने के लिए बहुत अच्छी चीजें हैं।"

 

बता दें, बिग बॉस के 18वें सीजन को सलमान खान होस्ट करेंगे और यह बहुत जल्द यानी 06 अक्टूबर से रात 9 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा।

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!