बॉयफ्रेंड संग मॉर्निंग वॉक पर निकलीं रिहाना, ब्लैक लुक में दिखा दो बच्चों की मां का कैजुअल लुक

Edited By suman prajapati, Updated: 01 Jul, 2024 06:24 PM

rihanna spotted during morning walk with her boyfriend

पॉप स्टार रिहाना अक्सर बॉयफ्रेंड ए$एपी रॉकी के साथ आउटिंग को लेकर चर्चा में रहती हैं। दोनों को अक्सर सिटी में घूमते हुए स्पॉट किया जाता है। इसी कड़ी में हाल ही में एक बार फिर सिंगर को रॉकी के साथ मॉर्निंग वॉक पर देखा गया, जहां से उनकी तस्वीरें...

बॉलीवुड तड़का टीम. पॉप स्टार रिहाना अक्सर बॉयफ्रेंड ए$एपी रॉकी के साथ आउटिंग को लेकर चर्चा में रहती हैं। दोनों को अक्सर सिटी में घूमते हुए स्पॉट किया जाता है। इसी कड़ी में हाल ही में एक बार फिर सिंगर को रॉकी के साथ मॉर्निंग वॉक पर देखा गया, जहां से उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

 PunjabKesari


सामने आई तस्वीरों में रिहाना को बॉयफ्रेंड के साथ ब्लैक लुक में देखा गया। ब्लैक टी शर्ट के साथ वह मैचिंग जैगिंग पहने नजर आईं।

PunjabKesari

ब्लैक शेड्स और मैचिंग कलर की कैप के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया।

PunjabKesari

वहीं उनके बॉयफ्रेंड रॉकी इस दौरान लाइट शेड ग्रीन टी शर्ट के साथ ब्लैक ट्राउजर में दिखे और रिहाना के गले में हाथ डालकर वॉक करते दिखे। 

PunjabKesari

बता दें, रिहाना बॉयफ्रेंड एसैप रॉकी के दो बच्चों की मां हैं। रिहाना और एसैप साल 2022 में पहली बार माता-पिता बने थे। सिंगर ने अपने पहले बच्चे के तौर पर एक बेटे को जन्म दिया था, जिसका नाम उन्होंने आरजेडए एथेलस्टन मेयर्स रखा है। वहीं, अगस्त 2023 में कपल ने दूसरे बच्चे का स्वागत किया और दो बेटों के पेरेंट्स बन गए।
 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!