'मेरी आंखें मेरे बाद भी जिंदा रहेंगी' TV की इस हसीना ने बर्थडे पर दान की अपनी आंखें,मिनटों में हर किसी को बना लिया अपना फैन

Edited By Smita Sharma, Updated: 26 Jun, 2025 11:29 AM

ridhima pandit pledges to donate her eyes on her birthday

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपने शरीर के अंगों को दूसरों को दान कर दिया है। उनकी इस दरियादिली पर लोग भी हैरान होते हैं। अब इस लिस्ट में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम भी जुड़ गया है जिसने अपने जन्मदिन पर अपनी आंखों को दान करने का फैसला...


मुंबई: बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपने शरीर के अंगों को दूसरों को दान कर दिया है। उनकी इस दरियादिली पर लोग भी हैरान होते हैं। अब इस लिस्ट में टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस का नाम भी जुड़ गया है जिसने अपने जन्मदिन पर अपनी आंखों को दान करने का फैसला किया।

PunjabKesari

एक्ट्रेस के इस कदम के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन से लेकर युविका चौधरी और कई स्टार्स उनकी तारीफ कर रहे हैं। ये एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि 'बहू हमारी रजनीकांत' फेम रिद्धिमा पंडित हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन पर अपनी आंखें दान करने का फैसला किया।

PunjabKesari

एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर लिखा-'जो सिग्नेचर अभी तक मैंने किये हैं, उनमें से जिनपर मुझे सबसे ज्यादा गर्व है वो मेरे ऑर्गन डोनर कार्ड पर किया गया साइन है। जैसे कि मेरी उम्र एक साल और बढ़ गई है, मैंने एक कदम उस दिशा में बढ़ाया है जो दूसरे की दुनिया को रोशन कर सके।

PunjabKesari

मैंने अपनी आंखें दान करने का फैसला किया है। दृष्टि एक तोहफा है और ये सोचकर ही काफी खुशी हो रही है कि मेरी आंखें मेरे बाद भी जिंदा रहेंगी। मेरा मानना है कि अंग दान करना केवल निजी च्वॉइस नहीं है बल्कि एक इंसान होने के नाते जिम्मेदारी है।'

 

PunjabKesari

रिद्धिमा पंडित  की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए रवीना टंडन ने लिखा-'भगवान आपको खुश रखे।' वहीं युविका चौधरी ने हार्ट शेप इमोजी साझा करते हुए अपना रिएक्शन दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ridhima Pandit (@ridhimapandit)

 एक्ट्रेस के करियर की बात करें तो उन्होंने 'बहू हमारी रजनीकांत' से खूब वाहवाही बटोरी थी। शो में उन्होंने रोबोट का किरदार निभाया था।

 

 

 

 

 

 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!