फिट होते ही 'मुकाबला' सॉन्ग पर डॉक्टरों की टीम संग जमकर थिरके रेमो डिसूजा, वायरल हुआ वीडियो

Edited By Parminder Kaur, Updated: 25 Jan, 2021 05:28 PM

remo dsouza dances mukabala song with doctors team after heart surgery

फेमस करियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को बीते साल दिसंबर में हार्ट अटैक आ गया था। जिस बाद रेमो को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस खबर को सुनकर उनका परिवार और फैंस काफी परेशान हो गए थे। अब रेमो डिसूजा पूरी तरह ठीक हो चुके...

मुंबई. फेमस करियोग्राफर और डायरेक्टर रेमो डिसूजा को बीते साल दिसंबर में हार्ट अटैक आ गया था। जिस बाद रेमो को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस खबर को सुनकर उनका परिवार और फैंस काफी परेशान हो गए थे। अब रेमो डिसूजा पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। रेमो ने पूरी तरह से ठीक होने के बाद अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के साथ डांस किया है। जिसका वीडियो करियोग्राफर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जो खूब पसंद किया जा रहा है।

PunjabKesari
वीडियो में रेमो अस्पताल के डॉक्टरों की टीम के साथ डांस फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3D' के गाने 'मुकाबला' पर जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सर्जरी के बाद पहली बार रेमो ने इस तरह से डांस किया है। रेमो ने वीडियो शेयर कर डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया है। रेमो ने लिखा- डांस खुशी और जीवन का दिल है। मेरी डॉक्टरों की टीम का धन्यवाद। आप लोग महान हैं। फैंस इस वीडियो को खूब प्यार दे रहे हैं।

बता दें 11 दिसंबर को रेमो डिसूजा को हार्ट अटैक आया था। जिसके बाद उनकी सर्जरी की गई। रेमो की पत्नी लिजेल ने उनका अस्पताल में बहुत ख्याल रखा और हर पल उनके साथ रही। लिजेल ने पोस्ट शेयर कर सलमान खान का शुक्रिया भी अदा किया था। 

PunjabKesari

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!