Pics: सूजी आंखें,मुंह पर जले के निशान...शूटिंग के दौरान जला रीम शेख का चेहरा

Edited By Smita Sharma, Updated: 21 Sep, 2024 09:35 AM

reem shaikh reveals injury scars in latest post

एक्ट्रेस रीम शेख 'लाफ्टर शेफ' में देखा जा रहा है। उनकी जोड़ी उनकी बेस्ट फ्रेंड जन्नत जुबैर के साथ बनी है। कुछ दिन पहले ही रीम शेख ने एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर रिवील किया था कि  'लाफ्टर शेफ' के दौरानउनके साथ एक हादसा हो गया। रीम के चेहरे पर इस...

मुंबई: एक्ट्रेस रीम शेख 'लाफ्टर शेफ' में देखा जा रहा है। उनकी जोड़ी उनकी बेस्ट फ्रेंड जन्नत जुबैर के साथ बनी है। कुछ दिन पहले ही रीम शेख ने एक लम्बा-चौड़ा पोस्ट शेयर कर रिवील किया था कि  'लाफ्टर शेफ' के दौरानउनके साथ एक हादसा हो गया। रीम के चेहरे पर इस दौरान चोटें आई हैं। हालंकि, एक्ट्रेस ने अपना चेहरा रिवील नहीं किया था। उन्होंने सिर्फ अपने चेहरे की एक झलक दिखाई थी जिससे फैंस अंदाजा लगा सकते थे कि उनके चेहरे का क्या हाल हुआ होगा।

PunjabKesari

 

वहीं अब उन्होंने अपनी फेस इंजरी भी दिखा दी है। एक्ट्रेस के लिए उसका चेहरा कितना मायने रखता है ये तो हर कोई जनता है। वहीं रीम का अपना चेहरा देखकर क्या हाल हुआ होगा ये तो आप भी सोच सकते हैं। एक्ट्रेस ने अब हिम्मत जुटाकर फैंस को अपनी वो शक्ल दिखाई है जो शायद कोई सेलेब दिखाने की हिम्मत न कर पाता। उन्होंने अपनी बिगड़ी हुई शक्ल छिपाने की जगह अपनी चोट और बहादुरी को फ्लॉन्ट किया जिसे देख हर कोई घबरा गया। 

PunjabKesari

सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस की एक आंख किस तरह से सूजी हुई है। उनके आधे फेस पर चोटों के कई निशान मौजूद हैं। दूसरी तस्वीर शेयर करते हुए रिम शेख ने फैंस को दिखाया है कि वो अब ठीक हो रही हैं। एक्ट्रेस के चेहरे से निशान धीरे-धीरे गायब हो रहे हैं। उनका चेहरा पहले से काफी बेहतर हो चुका है।

PunjabKesari

 दोनों तस्वीरें पोस्ट करते हुए रीम ने लिखा-'मैं ठीक हो गई हूं… कोई भी चीज उस महिला को नहीं तोड़ सकती जिसे भगवान से शक्ति मिलती है।'

बता दें कि शो 'लाफ्टर शेफ' को दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं। यही वजह है कि इस शो को सितंबर में ऑफ एयर नहीं किया जाएगा। इसमें 6 जोड़ियां हैं, जिन्हें अलग-अलग तरह के लजीज पकवान बनाने का टास्क मिलता है। इस दौरान जो मस्ती होती है, वो देख आपकी हंसी नहीं रुकेगी। शो को भारती सिंह होस्ट करती हैं। जज शेफ हरपाल सिंह सोखी हैं। जोड़ियों की बात करें तो कृष्णा अभिषेक-कश्मीरा शाह, निया शर्मा-सुदेश लहरी, जन्नत जुबैर-रीम शेख, अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, अर्जुन बिजलानी-करण कुंद्रा और अली गोनी-राहुल वैद्य हैं। 
 

 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!