प्रीति जिंटा के ससुर का निधन, नहीं हुआ मलाइका-अर्जुन का ब्रेकअप..पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 27 Aug, 2023 05:40 PM

read big news of entertainment world

. एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पति के पिता और उनके ससुर जॉन स्विंडल का निधन हो गया है। यह दुखद जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पति के पिता और उनके ससुर जॉन स्विंडल का निधन हो गया है। यह दुखद जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर पिछले कुछ दिनों से अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हालांकि, इसी बीच कपल ने एक साथ स्पॉट होकर अपने ब्रेकअप की अफवाहों पर ब्रेक लगा दी है। तो चलिए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...

 
प्रीति जिंटा के ससुर जॉन का हुआ निधन

एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक्ट्रेस के पति के पिता और उनके ससुर जॉन स्विंडल का निधन हो गया है। यह दुखद जानकारी एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है और पोस्ट में ससुर के निधन पर दुख व्यक्त किया है।   

 

अदा शर्मा ने खरीदा सुशांत सिंह का खाली पड़ा फ्लैट!

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत साल 2020 में अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। एक्टर की मौत के बाद से ही उनका मुंबई स्थित फ्लैट खाली पड़ा था। कोई भी उस फ्लैट को खरीदने को तैयार नहीं था, लेकिन इसी बीच खबर सामने आ रही है कि दिवंगत एक्टर का यह फ्लैट बिक गया है। कहा जा रहा है कि करीब 3 सालों से खाली पड़े इस फ्लैट को 'द केरला स्टोरी' एक्ट्रेस अदा शर्मा ने खरीद लिया है और वे जल्द ही उसमें शिफ्ट हो जाएंगी।

 

लेडीलव कियारा संग सिद्धार्थ मल्होत्रा की डिनर डेट 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल्स में से एक हैं। दोनों एक दूसरे की खूब परवाह करते हैं और अक्सर एक साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते नजर आते हैं। इसी बीच बीती रात कियारा-सिद्धार्थ को डिनर डेट पर स्पॉट किया गया, जहां दोनों की एक साथ लविंग केमिस्टी देखने को मिली। अब उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

 

 खास वीडियो शेयर कर सलमान ने बेइंतहा प्यार के लिए जताया फैंस का आभार

सुपरस्टार सलमान खान..बॉलीवुड इंडस्ट्री की वो पर्सनालिटी जिसके जिसके परिचय में जितना लिखा जाए उतना ही कम है। साल 1988 में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर ने इंडस्ट्री में आज 35 साल पूरे कर लिए हैं। 35 साल बाद भी भाईजान की पॉपुलेरिटी जरा भी कम नहीं हुई। वहीं इस खास अवसर पर सलमान ने एक वीडियो शेयर कर अपने दिल की बात कही है और फैंस का आभार भी व्यक्त किया है।

 

मलाइका की पोस्ट पर कमेंट कर अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

एक्टर अर्जुन कपूर और अदाकारा मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, लेकिन किसी सही कारणों से नहीं। दोनों के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर खूब उड़ रही हैं। फैंस को बीते कुछ दिनों से कई ऐसे हिंट मिल रहे हैं, जिससे उन्हें ये साफ हो रहा है कि दोनों अलग हो गए हैं। हालांकि, इन सब खबरों पर अभी तक कपल का कोई रिप्लाई नहीं आया है। इसी बीच एक्टर अर्जुन कपूर ने मलाइका के पोस्ट पर कमेंट कर अपनी चुप्पी तोड़ी है और फैंस को फिर कंफ्यूज कर दिया है।


शाहरुख खान के घर के बाहर प्रोटेस्ट करने पहुंचे लोग, मुंबई पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा


सुपरस्टार शाहरुख खान हाल ही में ऑनलाइन जुआ को बढ़ावा देने के आरोप में एक संगठन के निशाने पर आ गए है। गुस्साए अनटच इंडिया फाउंडेशन के लोग एक्टर के घर के बाहर प्रोटेस्ट करने पहुंचे, जिसके बचाव में पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

 

'बिंदी, सिन्दूर, मंगलसूत्र...चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों की इस खासियत की कंगना ने की सराहना
 

23 अगस्त की शाम चंद्रयान 3 ने चांद पर सफल लैंडिंग की, जिससे पूरा देश झूम उठा और लोग इसरो (ISRO) के साइंटिस्ट्स को बधाई देते नजर आए। वहीं, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ने चंद्रयान 3 मिशन के पीछे वैज्ञानिकों खास कर फीमेल साइंटिस्ट की मेहनत की तारीफ की है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर महिला वैज्ञानिकों की सराहना में एक पोस्ट लिखा, जो खूब पढ़ा जा रहा है।

 

 ब्रेकअप की अफवाहों के बीच एक साथ स्पॉट हुए मलाइका-अर्जुन 

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर पिछले कुछ दिनों से अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर अफवाहें उड़ रही हैं कि दोनों एक दूसरे से अलग हो गए हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। हाल ही में अर्जुन-मलाइका ने एक साथ स्पॉट होकर अपने ब्रेकअप की अफवाहों पर ब्रेक लगा दी और उन्हें एक दूजे से अलग बताने वालों के मूंह पर जोरदार तमाचा मारा। एक साथ स्पॉट हुए कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!