'सनम बेवफा' फेम मशहूर संगीतकार महेश शर्मा का निधन..पढ़ें मनोरंजन जगत की आज की बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 07 Aug, 2023 05:40 PM

read big news of entertainment world

फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक  बुरी खबर सामने आई है। 'सनम बेवफा' जैसी फिल्मों का हिट म्यूजिक देने वाले मशहूर संगीतकार महेश रामप्रसाद शर्मा का निधन हो गया है। महेश लंबी बीमारी से पीड़ित होने बाद 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। 2...

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक  बुरी खबर सामने आई है। 'सनम बेवफा' जैसी फिल्मों का हिट म्यूजिक देने वाले मशहूर संगीतकार महेश रामप्रसाद शर्मा का निधन हो गया है। महेश लंबी बीमारी से पीड़ित होने बाद 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। 2 अगस्त फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले आर्ट डायरेक्टर के मौत मामले में एडलवाइस ग्रुप ने एक स्टेटमेंट जारी किया है और नितिन पर दबाव डालने के आरोपों को खारिज किया है। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

विक्की कौशल संग कैटरीना ने एंजॉय किया Sunday


कैटरीना कैफ और विक्की कौशल बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं और दोनों अक्सर एक दूजे के साथ क्वालिटी टाइम स्पैंड करते नजर आते हैं। अब अपना वीकेंड भी कपल ने एक दूजे की बाहों में रोमांटिक होते हुए बिताया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। फैंस कपल की इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

 

प्रेग्नेंसी अनाउंस के बाद ही इलियाना डिक्रूज ने कर ली थी शादी? 

'रुस्तम' एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद से ही लगातार चर्चा में हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक प्यारे से बेटे का स्वागत किया है, जिसके लिए उन्हें खूब बधाइयां मिल रही हैं। इसके साथ ही इलियाना के बेटे के पिता पर भी हर कोई बात करता नजर आ रहा है। वहीं, अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि इलियाना ने माइकल डोलन से शादी की है। 

 

कन्‍नड़ एक्‍टर विजय राघवेंद्र की पत्‍नी स्‍पंदना की 41 की उम्र में मौत 

मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। कन्नड़ के मशहूर एक्टर विजय राघवेंद्र पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी पत्नी स्पंदना राघवेंद्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। स्पंदना की मौत बेंकॉक के अस्पताल में हुई। इस खबर के सामने आने के बाद लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

 

शत्रुघ्न सिन्हा के संघर्ष को याद कर रो पड़े बेटे लव सिन्हा

फिल्म स्टार्स की लाइफ देखने में जितनी आसान लगती है, उतनी होती नही है। इंडस्ट्री में नाम बनाने के लिए स्टार्स को खूब मेहनत करनी पड़ती है। खून-पसीना बहाना पड़ता है। कुछ ऐसे ही इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा को भी स्ट्रगल करना पड़ा था। हाल ही एक्टर के बेटे लव सिन्हा ने अपने पापा के स्ट्रगल के दिनों पर बात की और उस दौर को याद कर रो भी पड़े। लव सिन्हा ने बताया कि पापा शत्रुघ्न सिन्हा आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए उन्हें बहुत मुश्किल भरे दिन देखने पड़े।

गदर 2 के म्यूजिक लॉन्च इवेंट में सनी देओल और अमीषा ने खूब मचाया धमाल

एक्टर सनी देओल और एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गदर 2' को लेकर काफी चर्चा में हैं। उनकी यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों का श्रृंगार बनने जा रहा है। इसी बीच फिल्म का म्यूजिक लॉन्च किया गया, जहां सनी और अमीषा खूब धमाल मचाते दिखे और अपनी फिल्म का प्रमोशन करते भी नजर आए। अब ऑनस्क्रीन कपल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।


 

फिल्म 'सनम बेवफा' फेम मशहूर संगीतकार महेश शर्मा का निधन 

फिल्म इंडस्ट्री से हाल ही में एक और बुरी खबर सामने आई है। 'सनम बेवफा' जैसी फिल्मों का हिट म्यूजिक देने वाले मशहूर संगीतकार महेश रामप्रसाद शर्मा का निधन हो गया है। महेश लंबी बीमारी से पीड़ित होने बाद 71 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

नितिन देसाई पर दबाव डालने के आरोप पर फाइनेंस कंपनी ने जारी किया स्टेटमेंट 

2 अगस्त 2023 को आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत के बाद कहा गया था कि उन पर करोड़ों का कर्ज था, जिससे परेशान होकर उन्होंने सुसाइड कर लिया। वहीं, बीते दिन नितिन देसाई की बेटी मानसी ने खुलासा था किया कि लोन देने वाली कंपनी एडलवाइस ग्रुप ने उनके पिता को झूठा आश्वासन दिया और फिर उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की थी, जबकि उनके पिता ने पैसे चुकाने का वादा भी किया था। वहीं, अब एडलवाइस ग्रुप ने एक स्टेटमेंट जारी कर इन आरोपों को खारिज किया है।
 

टूर पर जाने की तैयारी कर रही थीं प्रियंका..सूटकेस में बैठ गई नन्ही मालती

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2022 में सेरोगेसी के जरिए बेटी मालती मैरी का स्वागत किया था, जिसके साथ अक्सर वो क्वालिटी टाइम स्पैंड करते नजर आते हैं। अब निकयांका का लाडली जैसे जैसे बड़ी हो रही हैं, अपनी क्यूट हरकतों से मम्मी-पापा का दिल जीतती रहती है। अब हाल ही में प्रियंका ने मालती की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!