जल्द मम्मी-पापा बनेंगे गौतम रोडे-पंखुड़ी अवस्थी, कृति खरबंदा ने खरीदी लग्जरी रेंज रोवर, पढ़ें मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 07 Apr, 2023 06:48 AM

read big news of entertainment world

टीवी कपल गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी ने हाल ही में फैंस को एक गुड़ न्यूज दी है। कपल जल्द ही पैरेंट्स बनने वाला है। यह खुशखबरी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर कर दी है। वहीं,  एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने हाल ही में खुद को एक लग्जरी...

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी कपल गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी ने हाल ही में फैंस को एक गुड़ न्यूज दी है। कपल जल्द ही पैरेंट्स बनने वाला है। यह खुशखबरी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर कर दी है। वहीं,  एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने हाल ही में खुद को एक लग्जरी रेंज रोवर वेलार कार गिफ्ट की है। कार के साथ एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इसी कड़ी में पढ़े मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें..

 

कृति खरबंदा ने खुद को गिफ्ट की लग्जरी रेंज रोवर

एक्ट्रेस कृति खरबंदा की खुशी का इस वक्त कोई ठिकाना नहीं है। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक नई लग्जरी कार खरीदी है। कृति ने खुद को व्हाइट कलर की रेंज रोवर वेलार गिफ्ट की है। कार के साथ एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रविशंकर की शरण में पहुंची एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस

ग्लैमर इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस हाल ही में अध्यात्मिक गुरू की शरण में पहुंची। जैकलीन ने प्रसिद्ध गुरू श्री श्री रविशंकर से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

 

पति गौतम रोडे के साथ पंखुड़ी अवस्थी ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी 

मनोरंजन जगत से इन दिनों एक के बाद एक खुशखबरियां सुनने को मिल रही हैं। टीवी कपल गौतम रोडे और पंखुड़ी अवस्थी ने हाल ही में फैंस को एक गुड़ न्यूज दी है। कपल जल्द ही पैरेंट्स बनने वाला है। यह खुशखबरी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो शेयर कर दी है।


5 महीने बाद एक्ट्रेस बिपाशा ने दुनिया को दिखाया देवी का चेहरा

एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने पिछले साल नवंबर में पति करण सिंह ग्रोवर की बेटी को जन्म दिया था, जिसका नाम कपल ने देवी बसु ग्रोवर रखा। हालांकि, अब तक उन्होंने फैंस को अपनी लाडली का चेहरा रिवील नहीं किया था, लेकिन अब 5 महीने बाद बिपाशा ने दुनिया को देवी का क्यूट सा चेहरा दिखा दिया है। नन्हीं देवी की क्यूट तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पद्मश्री से सम्मानित हुईं रवीना टंडन 

फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्ट्रेस को अपने हाथों से पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया है। रवीना के पद्मश्री से सम्मानित होने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

जान से मारने की धमकियों पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी 

सुपरस्टार सलमान खान अक्सर खबरों में बने रहते हैं। उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। हालांकि, एक्टर ने बीते दिनों बताया था कि वह किसी भी तरह की धमकियों की परवाह नहीं करते। अब हाल ही में फिर जब भाईजान से जान से मारने की धमकियों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी।

 

बांद्रा में स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुईं शहनाज

एक्ट्रेस शहनाज गिल फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। वह अक्सर अपने लुक्स से फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचती रहती हैं। बीते बुधवार शहनाज गिल को बांद्रा सिटी में स्पॉट किया गया, जहां उनका बेहद अट्रैक्टिव लुक देखने मिला। मिस गिल की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

 

फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका ने दिया नन्ही परी को जन्म! 

यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अरमान की दोनों पत्नियां कृतिका और पायल मां बनने वाली हैं। जल्द ही कृतिका (एक बच्चे) और पायल (जुड़वा) बच्चों को जन्म देंगी और लगता है कि ये खुशखबरी फैंस को जल्द ही मिलने वाली है, क्योंकि कृतिका को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसी बीच यूट्यूबर ने एक लेटेस्ट व्लॉग में कृतिका की मां को खुशखबरी दी कि उनके घर में एक नन्ही परी आई है, जिसके बाद उनका परिवार खुशी से झूम उठा।

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!