Bollywood Top 10: बिग बॉस से विक्की जैन का सफर खत्म! हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज हुए सैफ तो हैली शाह ने खरीदी लग्जरी कार

Edited By suman prajapati, Updated: 23 Jan, 2024 05:53 PM

read big news from the entertainment world

विवादित रियालिटी शो बिग बाॅस 17 सीजन का फाइनल इविक्शन होने जा रहा है। घर में अब तक कुल 6 सदस्य बचे हैं जिनमें अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, विक्की जैन, मुनव्वर, अभिषेक कुमार और अरुण शामिल हैं। कहा जा रहा कि जो आखिरी कंटेस्टेंट इस घर से बेघर हो रहे...

बॉलीवुड तड़का टीम. विवादित रियालिटी शो बिग बाॅस 17 सीजन का फाइनल इविक्शन होने जा रहा है। घर में अब तक कुल 6 सदस्य बचे हैं जिनमें अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, विक्की जैन, मुनव्वर, अभिषेक कुमार और अरुण शामिल हैं। कहा जा रहा कि जो आखिरी कंटेस्टेंट इस घर से बेघर हो रहे हैं वो हैं विक्की जैन और ये खबर उनके लिए किसी झटके से कम नहीं। वहीं, राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर एक्ट्रेस हेली शाह एक लग्जरी गाड़ी की मालकिन बनी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक करोड़ों की कार खरीदी है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। एक ओर सैफ अली खान के फैंस के लिए राहत भरी खबर है।एक्टर को कोकिलाबेन अस्पताल में ट्राइसेप और घुटने की सर्जरी के बाद छुट्टी मिल गई है और वह घर आ गए हैं। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें...
 

 

नंगे पांव..हाथ में राम लला की मूर्ति...अयोध्या से मुंबई लौटे जैकी श्राॅफ

 22 जनवरी 2023 देश के इतिहास में एक और तारीख जुड़ गई। सोमवार 23 जनवरी को अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई जिसका साक्षी पूरा देश बना। इस ऐतिहासिक पल का हर किसी ने बेसब्री से इंतजार किया। बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस कार्यक्रम में पहुंचकर प्रभु श्रीराम के दर्शन किए। जैकी श्रॉफ तो नंगे पांव ही अयोध्या पहुंचे। यहां तक की उन्होंने अयोध्या से लौटते हुए भी पैर में चप्पल नहीं पहन रखी थी। उनके इस अंदाज ने हर किसी का दिल जीत लिया। उनकी श्रद्धा-भक्ति की लोग तारीफ करने लगे। अयोध्या से मुंबई लौटे जैकी श्राॅफ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनके साथ विवेक ओबराॅय भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में जैकी के हाथों में राम लला की मूर्ति दिख रही है।


दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं 'दिल दोस्ती डांस' फेम वृंदा दाैड़ा

बी-टाउन इंडस्ट्री में साल 2023 में कई हसीनाओं के घर किलकारी गूंजी। गौहर खान,दीपिका कक्कड़, दिशा परमार,रुबीना दिलाइक समेत कई हसीनाओं ने नन्हें मुन्नों का स्वागत किया। वहीं इस साल 2024 में कई हसीनाएं अपने घर नन्हें बच्चों का स्वागत करेंगी। अब इस लिस्ट में 'दिल दोस्ती डांस' फेम वृंदा दाैड़ा का नाम भी जुड़ गया। वृंदा दाैड़ा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। वृंदा ने 20 जनवरी 2024 को अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेबी बंप फ्लाॅन्ट करते की तस्वीर पोस्ट करते हुए गुड न्यूज शेयर की।

 


लग्जरी गाड़ी की मालिकन बनीं 'स्वरागिनी' फेम हैली शाह

सितारों की लाइफ बहुत लग्जरी होती है। घर से लेकर गाड़ी तक, वो हर एक चीज बहुत एक्सपेंसिव इस्तेमाल करते हैं। बीते साल कई स्टार्स लग्जरी गाड़ी के मालिक बने। अब इस लिस्ट में एक्ट्रेस हेली शाह का नाम शामिल हो गया है। हेली शाह हाल ही में लग्जरी गाड़ी की मालकिन बनी हैं। एक्ट्रेस के घर लग्जरी गाड़ी उस दिन आई जब पूरी दुनिया अयोध्या में हुए राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मना रही थी। हेली शाह ने फैंस के साथ भी गाड़ी की तस्वीरें शेयर की हैं जो लगातार इंटरनेट पर वायरल हो ही है। तस्वीरों में हेली शाह काफी खूबसूरत और खुश दिखाई दे रही हैं।


Bigg Boss 17:विक्की जैन का सफर खत्म!

विवादित रियालिटी शो बिग बाॅस 17 के फिनाले में अब बस 5 दिन बचे हैं। फिनाले से पहले 'बिग बॉस 17'  में सबसे बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। इस सीजन का फाइनल इविक्शन होने जा रहा है। घर में अब तक कुल 6 सदस्य बचे हैं जिनमें अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, विक्की जैन, मुनव्वर, अभिषेक कुमार और अरुण शामिल हैं। अब इन सदस्यों में से कोई एक घर से बेघर होने वाला है।  कहा जा रहा कि जो आखिरी कंटेस्टेंट इस घर से बेघर हो रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि विक्की भइया हैं और ये खबर उनके लिए किसी झटके से कम नहीं।

 

हाॅस्पिटल से डिस्चार्ज: सर्जरी के बाद बेगम करीना संग घर लौटे सैफ अली खान

बाॅलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान इंडस्ट्री के प्यारे कपल्स में से एक हैं। कपल आए दिन फैंस के साथ लवी-डवी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। फैंस कपल्स पर दिल खोलकर प्यार उड़ेलते हैं। यही वजह है कि जब सैफ अली खान की खराब हेल्थ की जानकारी मिली है तो लोग लगातार इंटरनेट पर उनके लिए दुआ कर रहे हैं। दरअसल,कुछ दिनों से अभिनेता के ट्राइसेप्स में इशू आ रहा था। एक्टर को मंगलवार मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उनके ट्राइसेप और घुटने की सर्जरी हुई थी। वहीं अब सैफ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं।

 

 

रुबीना दिलैक की बहन के घर गूंजी बच्चे की किलकारी, रोहिणी ने दिया प्यारी सी बेटी को जन्म
 
मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के परिवार में लगातार खुशियां दस्तक दे रही हैं। रुबीना ने पिछले साल पति अभिनव शुक्ला संग दो जुड़वां बेटियों का स्वागत किया था, जिसके साथ वो इन दिनों पेरेंटिंग एंजॉय कर रही हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस के परिवार में एक और बच्चे की किलकारी गूंजी है। रुबीना की बहन रोहिणी दिलैक भी हाल ही में मां बन गई हैं। रोहिणी ने भी एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है, जिसके बाद दिलैक परिवार फिर खुशियां मनाता नजर आ रहा है।

 

रामलला प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर इमोशनल हुए विवेक ओबेरॉय 

22 जनवरी को पूरा देश राममय दिखा। अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने पर देशवासी खुशी से झूमते नजर आए। बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई स्टार्स इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आए। वहीं, प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या पहुंचे एक्टर विवेक ओबेरॉय इस दौरान भावुक हो गए। उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने पर अपनी खुशी जाहिर की।

 

बेटे संग घर में दीए जला मोहिना कुमारी ने मनाया राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न 
 

22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरा देश श्री राम के रंग में रंगा नजर आया। प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने के बाद रात को लोगों ने अपने घरों और मंदिरों में दीपमाला और आतिशबाजी भी की, यानी पूरे देश में दीवाली जैसा माहौल देखने को मिला। वहीं, कई बॉलीवुड स्टार्स ने भी इस दिन का जश्न मनाते हुए अपने घरों में दीए जलाए। इसी बीच मशहूर टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह ने भी इस मौके पर बेटे संग अपने घर में दीपमाला की, जिसका वीडियो उन्होंने फैंस के साथ शेयर किया है।

 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद भीड़ से घिरे अमिताभ बच्चन से मिलने पहुंचे PM मोदी 

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम पूरा हो गया। पीएम मोदी ने अपने हाथों से प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया संपन्न की। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने वहां बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई जाने माने स्टार्स पहुंचे। वहीं, इस भव्य कार्यक्रम के बाद दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने पीएम मोदी के साथ मुलाकात की, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

 

Pics: रणबीर-आलिया, विक्की-कैटरीना ने दिए फ्रेड्शिप गोल्स

22 जनवरी, 2024 का दिन पूरे देश के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण था। देशवासियों का 500 साल का इंतजार पूरा हो गया है। राम नगरी अयोध्या में राम लला विराजमान हो गए हैं। देश के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीरामजन्मभूमि गर्भगृह के भीतर रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की। इस प्राण-प्रतिष्ठा में बाॅलीवुड के कई स्टार्स ने शिरकत की जिनमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जैसे प्यारे कपल्स शामिल हुए। इस दौरान से इन दोनों कपल्स की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो इस समय चर्चा में हैं। सामने आई तस्वीर में दोनों कपल्स को एक साथ समय बिताते हुए दिल छू लेने वाले पल बिताते देखा गया जो इस शुभ अवसर पर वास्तविक सौहार्द का प्रदर्शन कर रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!