फिर बढ़ीं राज कुंद्रा की मुश्किलें, मुनमुन दत्ता का जर्मनी में रोड एक्सिडेंट..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 22 Nov, 2022 07:30 AM

read 10 big news of entertainment world

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने राज कुंद्रा और अन्य के खिलाफ अश्लील कॉन्टेंट बनाने और इसे ओटीटी प्लेटफार्मों पर दिखाने के आरोप में चार्जशीट दायर की है। वहीं लोगों के...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने राज कुंद्रा और अन्य के खिलाफ अश्लील कॉन्टेंट बनाने और इसे ओटीटी प्लेटफार्मों पर दिखाने के आरोप में चार्जशीट दायर की है। वहीं लोगों के मसीहा सोनू सूद ने हाल ही में ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता की मदद की है और कहा कि अब वहां से उनका टी-स्टाल कोई नहीं हटा पाएगा। एक तरफ एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। मुनमुन दत्ता का जर्मनी में एक छोटा सा एक्सिडेंट हो गया है, जिसमें उनके बाएं घुटने में चोट लगी है। तो इसी कड़ी में आइए डालते हैं एक नजर मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरों पर...

 

अलविदा एंड्रिला शर्मा: जवान बेटी के निधन से टूटे मां-बाप

 

बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा 20 नवंबर, 2022 को दुनिया को अलविदा कह गईं। रविवार की दोपहर 12:59 बजे एक्ट्रेस ने महज 24 की उम्र में अंतिम सांस ली।1 नवंबर 2022 को एक्ट्रेस को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उन्हें कोलकाता के हावड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह कोमा में चली गई थी। उन्हें वेंटिलेशन में रखा गया था लेकिन फिर उन्हें होश नहीं आया। उन्हें मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट हुए थे।इस झटके को सह नहीं पाई और 20 दिनों तक लड़ते-लड़ते थककर एंड्रिला ने आखिरकार हार मान ली। अपनी पूरी लड़ाई के दौरान, वह सकारात्मक बनी रहीं और आज उनके असामयिक निधन ने हर किसी का दिल तोड़ दिया। हाल ही में एंड्रिला के अंतिम सफर की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जो हर किसी को इमोशनल कर रही हैं। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि मां-बाप अपनी जवान बेटी को खोकर बुरी तरह टूट गए हैं।

 


11 साल छोटी सबा आजाद के साथ लिव-इन में रहने की खबरों पर ऋतिक रोशन का रिएक्शन

 

बाॅलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन बीते कई समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ऋतिक रोशन 11 साल छोटी सिंगर सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर आउटिंग के दौरान स्पाॅट किया जाता है। बीते दिन ही खबर आई थी ऋतिक सबा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए ऋतिक ने एक अपार्टमेंट भी देख लिया है। लेकिन अब इस पूरी रिपोर्ट पर ऋतिक रोशन का रिएक्शन सामने आया है।  ऋतिक ने ट्वीट में एक न्यूज आर्टिकल का लिंक शेयर करते हुए लिखा-'इसमें कोई सच्चाई नहीं है। एक पब्लिक फिगर होने के नाते मैं समझता हूं कि लोग मेरे बारे में जानने की कोशिश करते हैं। लेकिन ये तब सही रहेगा जब हम गलत सूचनाओं को दूर रखें, खासकर हमारी रिपोर्ट में, जो जिम्मेदारी वाला काम है।'

 


गैंग्स ऑफ वासेपुर एक्टर के खिलाफ एक और FIR

 

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' फेम जिशान कादरी पर हाल ही में धोखाधड़ी का आरोप लगा है। एक्टर के खिलाफ रांची के एक होटल के 29 लाख बकाया रकम नहीं चुकाने को लेकर हिंदपीढ़ी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। अभी तक इस मामले में जीशान का बयान आना बाकी है। 

 


नहीं रहे Power Rangers स्टार जेसन डेविड फ्रैंक

 

ओरिजनल पावर रेंजर्स में से एक एक्टर जेसन डेविड फ्रैंक अब हमारे बीच नहीं रहे। जेसन डेविड फ्रैंक ने 49 की उम्र में अंतिम सांस ली। टीएमजेड की एक रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने सुसाइड किया है। उनके निधन की जानकारी फ्रैंक्स ऑन द पावर रेंजर्स के को-स्टार वाल्टर ई. जोन्स ने इंस्टा पोस्ट के जरिए दी। 

 


'डैडी की याद में प्रार्थना और प्यार' पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर ऐश्वर्या का भावुक पोस्ट

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में ऐश ने पिता कृष्णाराज राय  की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए एक पोस्ट की। इस तस्वीर में वह बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। वहीं उनके पीछे पिता कृष्णाराज राय की तस्वीर हैं जिस पर व्हाइट हार चढ़ाया है। इस तस्वीर के साथ ऐश ने लिखा-'डैडी की याद में प्रार्थना और प्यार. हैप्पी बर्थडे डियर डैडी-अज्जा। प्यार, प्यार और बहुत सारा प्यार हमेशा। ईश्वर का आशीर्वाद आप पर बना रहे।'

 

लेडी लव संग सात जन्मों के पवित्र बंधन में बंधे साउथ एक्टर नागा शौर्य  

 

साउथ एक्टर नागा शौर्य ने 20 नवंबर 2022 को लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अनुषा शेट्टी संग शादी रचाई। कपल ने बेंगलुरु में दोस्तों और परिवार के बीच सात फेरे लिए। न्यूली मैरिड कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

 

राज कुंद्रा, शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे ने 5 स्टार होटलों में बनाई अश्लील वीडियो, चार्जशीट दायर
 

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा अश्लील वीडियो मामले में नाम सामने आने के बाद खूब सुर्खियों में आए थे। भले ही इस मामले में वह जमानत पर रिहा हो गए थे, लेकिन कई बार फिर वह विवादों में आ जाते हैं। अब हाल ही में महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने राज कुंद्रा और अन्य के खिलाफ अश्लील कॉन्टेंट बनाने और इसे ओटीटी प्लेटफार्मों पर दिखाने के आरोप में चार्जशीट दायर की है। इसमें शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे का भी नाम है।

 

ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका की लाइफ में सोनू सूद ने घोली मिठास, बोले-अब वहां से आपका स्टॉल कोई नहीं हटाएगा
 

एक्टर सोनू सूद अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक कई पीड़ितों और बेसहारा लोगों की मदद कर लोगों का दिल जीता है। अब हाल ही में एक्टर ने उन्होंने ग्रेजुएट चायवाली प्रियंका गुप्ता की मदद की है, जिसका बीते दिनों प्रशासन ने बुलडोजर से टी-स्टॉल तुड़वा दिया था। सोनू सूद ने अब प्रियंका की मदद कर उसकी लाइफ में मिठास घोली है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

 

वेकेशन मनाने गई 'बबीता जी' का जर्मनी में रोड एक्सिडेंट

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की बबीता यानि एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को लेकर हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। खबर है कि मुनमुन दत्ता का जर्मनी में एक छोटा सा एक्सिडेंट हो गया है। इस वजह से उन्हें अब घर लौटना पड़ा। इस बात की जानकारी कुद मुनमुन दत्ता ने दी। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा- 'जर्मनी में एक छोटा सा एक्सीडेंट हो गया था। मेरे बाएं घुटने में बहुत चोट लगी है। इसलिए मुझे अपनी ट्रैवेल कम करना है और घर वापस जाना है।'

 

Pics: प्रियंका के LA वाले घर पहुंची रितुपर्णा सेनगुप्ता 

 

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा सात समंदर पार भी अपने दोस्तों और करीबियों से खास लगाव रखती हैं। स्टार्स जब भी उनके शहर जाते हैं तो अक्सर एक्ट्रेस के घर का दौरा करते नजर आते हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता ने प्रियंका के लॉस एंजिल्स वाले घर पहुंची, जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर कीं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!