साजिद को लेकर शर्लिन ने सलमान पर लगाया इल्जाम, 3 महीने बाद डिंपी गांगुली ने दिखाई बेटे की झलक..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Oct, 2022 05:47 PM

read 10 big news from the entertainment world

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा बिग बॉस 16 में मौजूद फिल्ममेकर साजिद खान के खिलाफ  बयान दर्ज कराने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस से कोई मदद नहीं मिल रही है। साजिद खान के सिर पर सलमान खान हाथ है इसलिए कोई...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा बिग बॉस 16 में मौजूद फिल्ममेकर साजिद खान के खिलाफ  बयान दर्ज कराने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस से कोई मदद नहीं मिल रही है। साजिद खान के सिर पर सलमान खान हाथ है इसलिए कोई उन्हें छू भी नहीं सकता। वहीं हाल ही में खबर आई कि  एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान टाइगर श्रॉफ का पैर टूट गया है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरों पर लोगों की नजर रही। आप भी डालें एक नजर...

 

Road Accident: 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' फेम अजय नागरथ की बाइक को कार ने मारी टक्कर

 

बी-टाउन और टेलीवर्ड के लोगों का  हाल इन दिनों बहुत बुरा है। कब किस स्टार को क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है। जहां कुछ दिनों पहले एक टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की मौत की खबर सामने आई। वहीं अब  'बड़े अच्छे लगते हैं 2' के फेमस एक्टर अजय नागरथ को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर है कि कुछ दिन पहले उनका बाइक एक्सीडेंट हो गया है।एक इंग्लिश वेबसाइट की खबर के मुताबिक पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में अजय के शरीर पर चोट के कई निशान थे।

 


''साजिद खान पर सलमान का हाथ,उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता'': शर्लिन चोपड़ा 

 

 

फिल्ममेकर साजिद खान ने जब से विवादित रियालिटी शो बिग बाॅस 16 में एंट्री की है तब से ही वह खबरों में बने हुए हैं। साजिद खान की एंट्री के बाद से ही उन्हें लेकर जैसे एक मुहिम शुरू हो गई है। लोगों का कहना है कि #MeToo मामले में फंसे साजिद खान को ऐसे शो में एंट्री देना गलत है। साजिद को लेकर कई औरतों ने कई तरह की बातें कही हैं। खासकर शर्लिन चोपड़ा ने तो हर बार साजिद के मुद्दे को उठाया है। अब शर्लिन चोपड़ा फिल्ममेकर साजिद खान के खिलाफ अपना बयान दर्ज कराने मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन पहुंचीं। उन्होंने थाने के बाहर तैनात मीडिया को संबोधित किया और आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस से कोई मदद नहीं मिल रही है।शर्लिन ने रोते हुए कहा कि साजिद खान के सिर पर सलमान खान हाथ है इसलिए कोई उन्हें छू भी नहीं सकता।

 

मायोसाइटिस बीमारी से जूझ रही हैं समांथा प्रभु

 

बी-टाउन स्टार्स को अपनी हेल्थ से आगे अपने काम को रखना पड़ता है। पर्दे पर उछलते-कूदते या हेल्दी नजर आने वाले बहुत से स्टार्स कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं। आज की डिजिटल दुनिया में सभी अपनी अचीवमेंट के बारे में बात करते हैं लेकिन अपनी कमियों को छुपाकर रखते हैं। ऐसे में कुछ सेलेब्स हैं जो चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी बीमारी के बारे में फैंस को खुलकर बताते हैं। ऐसी ही एक स्टार एक्ट्रेस साउथ की सुपरस्टार समांथा प्रभु हैं। समांथा बीते कई समय से अपनी हेल्थ को लेकर स्ट्रगल कर रही हैं। हेल्थ के चलते उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी भी बना ली थीं। वहीं अब उन्होंने खुलासा किया है कि वह मायोसिटिस नाम की एक ऑटोइम्यून कंडीशन से जूझ रही हैं।

 

डिंपी गांगुली ने 3 महीने बाद दिखाई बेटे ऋशान की झलक

 

बिग बाॅस फेम डिंपी गांगुली इन दिनों इंडस्ट्री से दूर अपनी पर्सनल लाइफ को जॉय कर रही हैं। हालांकि वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। डिंपी 3 बच्चों की मां है। जुलाई 2022 में उन्होंने अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया। उनके घर नन्हें शहजादे की किलकारी गूंजी जिसका नाम उन्होंने ऋशान गांगुली रॉय रखा है। वैसे तो डिंपी अपने शहजादे की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं लेकिन उन्होंने कभी उनका चेहरा रिवील नहीं किया। वहीं अब करीब 3 महीने बाद डिंपी ने पहली बार अपने बेटे के चेहरे का दीदार फैंस को करवाया।

 


 शालीन भनोट की मांग पर भड़के बिग बॉस

 

'बिग बॉस 16' इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट हैं। जहां एक तरफ कुछ कंटेस्टेंट ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। वहीं कुछ अभी भी शो में अपना असली रंग दिखाने से कतरारा रहे हैं। बिग बाॅस 16 में एक्टर शालीन भनोट ने भी एंट्री की। शो की शुरुआत से ही वह चर्चा में हैं। शालीन भनोट ने जिस दिन से विवादित रियालटी शो में एंट्री की है तब से ही उनका चिकन प्रेम देखने को मिल रहा है। वह हर समय बस 'चिकन चिकन' का ही राग जपते हैं। घर में चाहे राशन कम हो या न हो, चाहे और किसी सदस्य को मिले या न मिले लेकिन शालीन को चिकन कम नहीं पड़ना चाहिए। इसके लिए शालीन कभी घरवालों से तो कभी बिग बॉस से ही डिमांड करते नजर आए। यही नहीं हर बार चिकन के लिए उन्होंने अपनी मेडिकल कंडीशन और प्रोटीन की अहमियत वजह बताई। अब तो शालीन की इस चिकन चिकन के राग को सुन बिग बाॅस भी परेशान हो गए हैं। यही वजह है कि वह शालीन पर भड़कते नजर आए।

 


पति से तलाक लेने की खबरों के बीच बेटी संग नए घर में शिफ्ट हुईं चारू

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की भाभी चारू असोपा और भाई राजीव सेन की मैरिड लाइफ एक खुली किताब है। दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपने मुद्दों के बारे में खुलकर बात की। चारू और राजीव की लाइफ एक रोलरकोस्टर की सवारी जैसी है। एक-दूसरे पर आरोप लगाने, तलाक लेने के कगार पर पहुंचने के बाद कपल सितंबर में बेटी जियाना के लिए एक बार फिर रिश्ता निभाने के लिए तैयार हुआ था। लेकिन अब ये फिर से अलग हो गए हैं और अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है। इस बीच चारू असोपा अपने नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद चारू असोपा ने दी। 

 

कश्मीर में भी दिलवा देंगे घर...अनुपम खेर की बात सुन आंसुओं पर काबू नहीं रख पाई मां दुलारी

 

बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर अपनी मां दुलारी के बेहद करीब हैं। वह अक्सर उनके साथ मस्ती करते के वीडियो शेयर करते रहते हैं। फैंस भी उनके वीडियोज को काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि अनुपम खेर की मां दुलारी के वीडियोज मिनटों में ही वायरल हो जाते हैं। हाल ही में अनुपम खेर की मां का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह फूट-फूट कर रोती दिख रही हैं। इसकी वजह थी उनके मन में कश्मीर में खुद का घर लेने की इच्छा जो कई साल से उनके दिल में दबी थी। वहीं जब अनुपम खेर ने मारी से वादा किया कि वह उन्हें कश्मीर में घर दिलाएंगे तो वह भावुक हो गईं और अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकीं।


 

एक्शन सीन करना टाइगर श्रॉफ को पड़ा भारी, वाश बेसिन तोड़ते वक्त टूटा पैर


एक्टर टाइगर श्रॉफ के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। किसी फिल्म के एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान एक्टर का पैर टूट गया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को दी है।

 

 हैलोवीन पार्टी में गोरी-चिट्टी भूतनी बन पहुंची अरबाज की गर्लफ्रेंड

बॉलीवुड तड़का टीम. हैलोवीन ईसाइयों का एक खास त्योहार है, जिसे विदेशी धरती पर खूब धूम-धाम से मनाया जाता है। इस मौके पर लोग ऐसे कपड़े और मेकअप करते हैं जिससे वो डरावने लगें। हालांकि, इस त्योहार की चमक अब भारत में भी देखने को मिलती है। खासकर बॉलीवुड स्टार्स हैलोवीन को हॉलीवुड स्टार्स की तरह खूब मनाते हैं। इसी साल भी शनिवार रात बी-टाउन स्टार्स हैलोवीन पार्टी करते नजर आए, जहां एक्टर अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी अपने लुक से लाइमलाइट चुराती नजर आई।

 

'कांतारा' की सफलता के बीच श्री सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे ऋषभ शेट्टी
 

14 अक्टूबर को हिंदी सिनेमा पर रिलीज हुई ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा पर्दे पर दर्शकों का खूब दिल जीत रही है। फिल्म की सक्सेस से एक्टर ऋषभ बेहद खुश हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने मुंबई में श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर के दर्शन किए,  जहां से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।


 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!