आलीशान बंगले में शिफ्ट हुए रवि दुबे और सरगुण मेहता, बने अथिया शेट्टी-केएल राहुल के पड़ोसी

Edited By suman prajapati, Updated: 10 Jun, 2025 11:30 AM

ravi dubey and sargun mehta shifted to a luxurious bungalow

रवि दुबे और सरगुन मेहता टीवी जगत के पावर कपल्स में से एक हैं, जो अपने हर अंदाज से हमेशा फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। कई मौकों पर  दोनों को एक दूसरे की तारीफों के पुल बांधते देखा गया है। इसी बीच हाल ही में इस कपल ने एक नया आलीशान बंगला खरीदा है,...

मुंबई. रवि दुबे और सरगुन मेहता टीवी जगत के पावर कपल्स में से एक हैं, जो अपने हर अंदाज से हमेशा फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। कई मौकों पर  दोनों को एक दूसरे की तारीफों के पुल बांधते देखा गया है। इसी बीच हाल ही में इस कपल ने एक नया आलीशान बंगला खरीदा है, जिसके बाद दोनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में आ गए हैं।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि दुबे और सरगुन मेहता बांद्रा के अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। इन दोनों ने बांद्रा वेस्ट में फ्रीडा वन की एक पूरी मंजिल किराए पर ले ली है। इसी बिल्डिंग में एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के क्रिकेटर केएल राहुल और  एक्टर जैकी श्रॉफ भी रहते हैं। ऐसे में अब ये कपल पॉपुलर स्टार्स के पड़ोसी बन गए हैं।
 
हालांकि, अभी तक रवि और सरगुन ने अपने नए आशीयाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है और न ही नए घर में शिफ्ट होने को लेकर कोई झलक शेयर की है।


की खबर फैंस के साथ शेयर नहीं की है। अब देखना होगा कि ये दोनों कब अपने चाहने वालों के साथ ये गुड न्यूज शेयर करेंगे। आपको बता दें, इन दोनों के सभी शोज सुपरहिट जा रहे हैं। 


काम की बात करें करें तो रवि दुबे की पत्नी व एक्ट्रेस सरगुण मेहता इन दिनों पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमा रही हैं। हाल ही में उन्हें एक्ट्रेस व सिंगर निमरत खेहरा के साथ फिल्म सौंकण-सौंकणें 2 में देखा गयाा, जिसमें दोनों की एक्टिंग को खूब सराहा जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!