नहीं रहे रामानंद सागर की रामयण के रावण, टीवी के राम-सीता और 'लक्ष्मण' ने दी श्रद्धांजलि

Edited By Smita Sharma, Updated: 06 Oct, 2021 08:31 AM

ravan aka arvind trivedi passed away sunil lahri deepika chikhlia others condole

6 अक्टूबर की सुबह टीवी इतिहास और दूरदर्शन के सुपरहिट शो रामायण के फैंस के लिए बुरी खबर लेकर आई। मंगलवार देर रात यानि 5 अक्टूबर को रामानंद सागर के हिट शो रामायण में लंकापति रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।...

मुंबई: 6 अक्टूबर की सुबह टीवी इतिहास और दूरदर्शन के सुपरहिट शो रामायण के फैंस के लिए बुरी खबर लेकर आई। मंगलवार देर रात यानि 5 अक्टूबर को 
रामानंद सागर के हिट शो रामायण में लंकापति रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अरविंद त्रिवेदी ने 83 की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके एक करीबी रिश्तेदार ने इस खबर पर मुहर लगाई है।

PunjabKesari

अरविंद के भतीजे कौस्तुभ ने इस निधन की जानकारी देते हुए कहा कि 5 अक्टूबर रात 10 बजे के करीब वे परलोक सिधार गए। वे दो-तीन दिन से काफी बीमार थे। हालांकि उन्हें कोई बड़ी बीमारी नहीं थी।

PunjabKesari

टीवी के रावण के निधन की खबर से एक बार फिर इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी। रामायण शो में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी, श्री राम का रोल निभा चुके अरुण गोविल और मां सीता यानि दीपिका चिखलिया ने भी अरविंद के निधन पर शोक प्रकट किया है।

PunjabKesari

 

अरुण गोविल 

टीवी के राम यानि एक्टर अरुण गोविल ने लिखा- आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक,धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे  अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)

दीपिका चिखलिया


मां सीता यानि एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अरविंद जी की रावण किरदार वाली तस्वीर शेयर कर लिखा-उनके परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना...एक बहुत अच्छे इंसान। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

सुनील लहरी

रामायण शो में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने भी पोस्ट करके अरविंद को श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी। सुनील ने लिखा-'बहुद दुखद समाचार है कि हमारे सबके प्यारे अरविंद भाई (रामायण के रावण) अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैं कुछ नहीं बोल पा रहा हूं। मैंने अपने पिता समान व्यक्ति, मेरे गाइड और शुभचिंतक को खो दिया है।'  

PunjabKesari

इस साल मई महीने में भी अरविंद त्रिवेदी के निधन की अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन उस समय कौस्तुभ ने सामने आकर सफाई दी थी। कौस्तुभ ने बताया था कि अरविंद जी की तबीयत बिल्कुल ठीक है। साथ ही उन्होंने फेक न्यूज नहीं फैलाने की गुजारिश की थी।

PunjabKesari

त्रिवेदी ने कम से कम 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया।  साल 2002 में उन्हें सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नॉमिनेट किया गया था। अरविंद त्रिवेदी ने 20 जुलाई 2002 से 16 अक्टूबर 2003 तक सीबीएफसी चीफ के तौर पर काम किया। इसके अलावा, वे साल 1991 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर सांसद भी बने थे और पांच साल तक पद पर रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!