आंखों में आंसू लिए किरण राव संग रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे आमिर खान, बोले-'ये पूरे देश के लिए दुखद दिन'

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Oct, 2024 04:17 PM

ratan tata funeral aamir khan kiran rao pay last respect to the icon

: 9 अक्टूबर को रतन टाटा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा के रूप में भारत का अनमोल रतन खो गया जिससे पूरा देश गमहीन है। 86 साल की उम्र में अंतिम सांस लेने वाले रतन टाटा का नाम हर देशवासी बड़े सम्मान से लेता है।आज शाम को उनका अंतिम संस्कार किया...

मुंबई: 9 अक्टूबर को रतन टाटा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा के रूप में भारत का अनमोल रतन खो गया जिससे पूरा देश गमहीन है। 86 साल की उम्र में अंतिम सांस लेने वाले रतन टाटा का नाम हर देशवासी बड़े सम्मान से लेता है।आज शाम को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

PunjabKesari

 

रतन टाटा जी के अंतिम दर्शन के लिए राजीनीति, उद्योग और खेल जगत से कई हस्तियां आ रही हैं। वहीं बाॅलीवुड एक्टर आमिर खान भी एक्स वाइफ किरण राव संग रतन टाटा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे।र

PunjabKesari

 

इस दौरान की तस्वीरें सामने आईं हैं। अंतिम दर्शन करने पहुंचे आमिर काले रंग की पैंट के साथ ग्रे रंग का शॉर्ट कुर्ता पहने नजर आए। वहीं किरण ने काले रंग की पैंट के साथ सफेद टॉप पहना था। दोनों के चेहरों पर उदासी साफ झलक रही थी। 

 

PunjabKesari

 

अंतिम दर्शन करने के बाद आमिर ने आइकन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा- "आज हम सभी और पूरे देश के लिए एक दुखद दिन है। उन्होंने अपने नेतृत्व में अपनी कंपनी के माध्यम से देश के लिए जो कुछ किया है, वह अमूल्य है। वह एक दुर्लभ व्यक्ति थे। हम सभी उन्हें बहुत याद करेंगे।"

PunjabKesari


वहीं किरण ने उनके साथ बिताए समय को याद किया। उन्होंने कहा-"हम भाग्यशाली थे कि हमें उनके साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला। वह एक अच्छे इंसान थे और अब हमारे बीच नहीं हैं। उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया है।"

PunjabKesari

बुधवार को, दो दशकों से अधिक समय तक टाटा समूह के अध्यक्ष रहे रतन टाटा का दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में रात 11.30 बजे निधन हो गया।एक दिन पहले भी उनकी सेहत बिगड़ने की खबर सामने आई थी,लेकिन उनकी तरफ से एक पोस्ट जारी कर बताया गया कि वो ठीक हैं।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!