खो गया देश का अनमोल रत्न: पारसी रीति रिवाज से होगा Ratan Tata का अंतिम संस्कार,सुबह 10 बजे से आम लोग देंगे श्रद्धांजलि

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Oct, 2024 09:57 AM

ratan tata death news his last rites in worli

टाटा समूह के चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे।  बुधवार 9 अक्टूबर को रात 11 बजे रतन टाटा ने 86 की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली।दो दिन पहले ही उन्होंने अपने स्वास्थ्य पर किसी भी तरह की अफवाहों पर...

मुंबई: टाटा समूह के चेयरमैन और वरिष्ठ उद्योगपति रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे।  बुधवार 9 अक्टूबर को रात 11 बजे रतन टाटा ने 86 की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में आखिरी सांस ली।दो दिन पहले ही उन्होंने अपने स्वास्थ्य पर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और खुद क स्वस्थ बताया था लेकिन उन्होंने बुधवार की रात दम तोड़ दिया। फिलहाल रत्न टाटा का पार्थिव शरीर को मुंबई के कोलाबा में उनके बंगले में रखा गया है।सुबह 9.45 पर उनके पार्थिव शरीर को कोलाबा से एनसीपीए के लिए ले जाया जाएगा।

PunjabKesari


मुंबई पुलिस के दक्षिण क्षेत्र के अतिरिक्त आयुक्त अभिनव देशमुख ने कहा- 'सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3:30 बजे तक रटन टाटा पार्थिव शरीर दर्शन के लिए NCPA में रखा जाएगा। जो भी लोग दर्शन के लिए आएंगे उनसे अपील है कि वहां पार्किंग की सुविधा नहीं है तो उन्हें पुलिस के निर्देशों का पालन करना होगा और अपनी पार्किंग की व्यवस्था देख कर आएं, पुलिस पूरी तरह से तैनात रहेगी।'

PunjabKesari

पारसी रीति रिवाज से होगा अंतिम संस्कार

उसके बाद नरीमन प्वाइंट के एनसीपीए से रत्न टाटा के पार्थिव शरीर को वर्ली ले जाया जाएगा। पारसी रीती रिवाज से उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अब तक जो खबर है उस हिसाब से रतन टाटा के शव को मुंबई में दफनाया जाएगा। जहां जहां साइरस मिस्त्री का अंतिम संस्कार किया गया था। वहीं पर रतन टाटा का भी अंतिम संस्कार होगा।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!