एक बार नहीं बल्कि दो बार नाम बदल चुकी हैं रश्मि देसाई, एक्ट्रेस की मां ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Edited By Smita Sharma, Updated: 13 May, 2020 11:32 AM

rashami desai mother reveals her daughter real name

''बिग बाॅस 13'' की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में रहती हैं। बिग बाॅस 13 में भी उनकी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे हुए। शो में रश्मि देसाई काफी लाइमलाइट रही।...

मुंबई: 'बिग बाॅस 13' की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपनी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव देखे हैं। एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में रहती हैं। बिग बाॅस 13 में भी उनकी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे हुए। शो में रश्मि देसाई काफी लाइमलाइट रही। शो के बाद से रश्मि लगातार चर्चा में हैं और आज लगभर हर घर का जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस नाम से रश्मि ने पहचान बनाई वो उनका असली नाम नहीं है? रश्मि की मां रसीला देसाई ने हाल ही में एक वेबसाइट से बात की और बताया कि रश्मि का असली नाम क्या है और आखिर क्यों उन्होंने अपना नाम बदला।

PunjabKesari

रश्मि की मां ने कहा- 'रश्मि का नाम पहले शिवानी था। लेकिन समाज के डर से मैंने इसका नाम बदलकर पहले दिव्या रखा। लेकिन फिर एक ज्योतिष की सलाह के बाद मैंने इसका नाम रश्मि रख दिया और इसके बाद से इसके लिए चीजें बदल गईं।'रश्मि की मां रसीला ने कहा-'मैं सिंगल पेरेंट थी, मेरा सपोर्ट करने के लिए मेरे पति नहीं थे।

PunjabKesari

इसके अलावा इस इंडस्ट्री में कदम रखने वाली वो (रश्मि) हमारी कास्ट की पहली महिला थीं। हमारा पूरा परिवार बहुत पढ़ा- लिखा था और किसी ने भी एक्टिंग को अपना करियर बनाने के बारे में नहीं सोचा था। लेकिन मैंने इसका सपोर्ट किया। मैं अपने परिवार और समाज से डरती थी इसलिए मैंने इसका नाम बदल दिया, लेकिन इस दौरान मेरी बहन ने हमेशा मेरा साथ दिया।' 

PunjabKesari
बता दें कि रश्मि ने निजी जिंदगी ने काफी परेशानियां झेली हैं। लेकिन रश्मि के लिए सबसे मुश्किल तब रहा जब उनका अपनी मां के साथ रिश्ता बिगड़ा था। जब रश्मि की मां रसीला बिग बॉस फिनाले में बेटी को सपोर्ट करने पहुंची थीं, तब एक्ट्रेस मां को देख काफी इमोशनल हो गई थीं। एक्ट्रेस अपनी मां का सपोर्ट पाकर बेहद खुश दिखी थीं। अब रश्मि का उनकी नां संग रिश्ता सुधर गया। लाॅकडाउन में एक्ट्रेस मां के साथ काफी समय बिता रही हैं।

PunjabKesari

काम की बात करें तो रश्मि देसाई ने बहुत कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। साल 2006 में उन्हें टीवी सीरियल रावण से ब्रेक मिला था, जिसके बाद वो 'मीत मिला दे रब्बा' और उतरन में नजर आईं, जिससे उन्हें पहचान मिली। इसके अलावा वह रिएलिटी शो झलक दिखला जा, फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी और नच बलिए में नजर आईं। बिग बॉस के बाद रश्मि को मशहूर टीवी सीरियल नागिन: भाग्य का जहरीला खेल में नजर आईं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!