कबूल हुई मशहूर रैपर की दुआ: कैंसर से जंग हारी मां,गाने में मांगी थी मौत

Edited By Smita Sharma, Updated: 04 Dec, 2024 01:16 PM

rapper eminem mother dies 69 after lung cancer battle

दुनिया के सबसे मशहूर रैपर एमिनेम सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में दीवाने हैं।फैंस तो फैंस सारे रैपर भी एमिनेम को ही सुनते हैं और उनसे इंस्पिरेशन लेते हैं। अब  एमिनेम को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है। खबर है कि एमिनेम की मां डेबी नेल्सन का...

लंदन: दुनिया के सबसे मशहूर रैपर एमिनेम सिर्फ इंडिया में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में दीवाने हैं।फैंस तो फैंस सारे रैपर भी एमिनेम को ही सुनते हैं और उनसे इंस्पिरेशन लेते हैं। अब  एमिनेम को लेकर शॉकिंग खबर सामने आई है। खबर है कि एमिनेम की मां डेबी नेल्सन का निधन हो गया है। खुद रैपर ने मां डेबी नेल्सन के दुनिया को अलविदा कहने की खबर कंफर्म की है। बताया जा रहा है कि 2 दिसंबर को 69 साल की उम्र में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली थी। वो पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रही थीं।

PunjabKesari

रैपर ने की थी मां के मरने की दुआ 

 एमिनेम और उनकी मां का रिश्ता बेहद पेचीदा था। दोनों के बीच कई उतार-चढ़ाव आए और एमिनेम के गानों में भी इसकी झलक देखने को मिली है। अपने एक गाने में उन्होंने न सिर्फ मां को गालियां दी थीं बल्कि उनके मरने तक की दुआ मांगी थी।

PunjabKesari

मां-बेटे के बीच छिड़ी थी कानूनी जंग

साल 1999 में एमिनेम ने अपने गाने ‘My Name Is’ में मां को खूब ताने मारे थे और एक ऐसे फ्यूचर की कल्पना की थी जिसमें वो तो एक मशहूर रैपर होंगे और ड्रग्स के बारे में एक गाने का नाम अपनी मां के नाम पर रखेंगे। इसके बाद डेबी ने अपने बेटे एमिनेम पर मानहानि का मुकदमा कर दिया था। कहा जाता है कि इसके लिए डेबी को 25,000 डॉलर का मुआवजा मिला था। इतना ही नहीं साल 2001 में ‘ID-X – Set The Record Straight’ में डेबी ने खुद पर लगे आरोपों पर बात की थी और बेटे को जवाब दिया था।

इतना ही नहीं साल 2002 में एमिनेम ने 'Cleanin Out My Closet' रिलीज किया और मां की जमकर आलोचना की थी।  उन्होंने गाली देते हुए मां को कहा था 'अपना गाना गाओ, खुद को बताती रहो कि तुम एक मां थी।' इसके अलावा उन्होंने मां को स्वार्थी बताते हुए कहा था 'मुझे आशा है कि तुम इस बकवास के लिए नरक में जलोगी।'

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!