Stree 2 के इस स्टार पर यौन शोषण का मामला दर्ज, 21 साल की महिला का आरोप- 'मुझे पीटा और बार-बार किया रेप..

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Sep, 2024 03:27 PM

rape case registered against stree 2 star jani master

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर राजकुमार राव  की रिलीज हुई हालिया फिल्म स्त्री 2 सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर जमकर कमाई की है और तगड़ा क्लेकशन किया है। लेकिन हाल ही में अब इस फिल्म के मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा एक महिला ने यौन...

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और एक्टर राजकुमार राव  की रिलीज हुई हालिया फिल्म स्त्री 2 सुपरहिट साबित हुई है। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर जमकर कमाई की है और तगड़ा क्लेकशन किया है। लेकिन हाल ही में अब इस फिल्म के मशहूर कोरियोग्राफर शेख जानी बाशा एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इस आरोप के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  
जानी मास्टर के नाम से मशहूर शेख जानी बाशा 'स्त्री 2' में चार्टबस्टर गाने 'आई नई' को कोरियोग्राफ करने के लिए चर्चा में थे। रिपोर्ट के अनुसार, शिकायतकर्ता 21 साल की कोरियोग्राफर है, जिन्होंने हैदराबाद में रायदुर्गम पुलिस से अपनी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि वह पिछले कुछ महीनों से जानी मास्टर के साथ मिलकर काम कर रही थीं और उन्होंने बताया कि आउटडोर शूटिंग के दौरान उन्होंने उनके साथ कई बार मारपीट की। 

PunjabKesari

शिकायत में कहा गया है कि महिला ने जानी मास्टर एक बार नहीं, बल्कि कई बार शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने उन पर चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद में कई बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है, साथ ही नरसिंगी में उनके घर पर भी यौन उत्पीड़न किया है। महिला की शिकायत के बाद, एक जीरो एफआईआर दर्ज की गई और मामला अब नरसिंगी पुलिस को सौंप दिया गया है।


जानी मास्टर का अभी तक नहीं आया कोई बयान
महिला के इन संगीन आरोपों पर अभी तक जानी मास्टर का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

बता दें कि जानी मास्टर खासकर तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कोरियोग्राफर के रूप में काम करते हैं और उन्होंने कन्नड़ सिनेमा में भी कई शानदार गानों की कोरियोग्राफी की है। बॉलीवुड में उन्होंने जय हो से फोटोकॉपी, तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया टाइटल ट्रैक, लाल पीली अंखियां, और स्त्री 2 से आज की रात और आई नई जैसे गानों के लिए काम किया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!