सिंह फैमिली की जान है 'दुआ': 3 महीने की हुई दीपिका-रणवीर की लाडली, पोती के खास दिन पर दादी ने दान किए अपने बाल

Edited By Smita Sharma, Updated: 11 Dec, 2024 10:45 AM

ranveer singh mother anju donates hair as granddaughter dua turn third month old

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 8 सितंबर 2024 को पेरेंट्स बने। कपल के घर नन्हीं लक्ष्मी आई जिसका नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। दुआ अब जब तीन महीने की हुई तो रणवीर की मॉम यानी दीपिका का सासू मां ने कुछ ऐसा किया, जिसकी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है।


मुंबई: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण  8 सितंबर 2024 को पेरेंट्स बने। कपल के घर नन्हीं लक्ष्मी आई जिसका नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है।  दुआ अब जब तीन महीने की हुई तो रणवीर की मॉम यानी दीपिका का सासू मां ने कुछ ऐसा किया, जिसकी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है।

PunjabKesari

दरअसल रणवीर की मॉम अंजू भवनानी ने पोती दुआ के तीन महीने की होने पर अपने बाल दान कर दिए। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ तस्वीरें और पोस्ट शेयर कीं। इन्हें रणवीर सिंह के एक फैन क्लब ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया।

PunjabKesari

एक पोस्ट में वह अपने बाल भी काटती नजर आ रही हैं। इसके बाद वह कटी हुई चोटी हाथ में लेकर फ्लॉन्ट करती नजर आईं। रणवीर की मॉम का यह पोस्ट और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari
रणवीर की मॉम ने एक नोट भी लिखा- जिसमें कहा कि बाल डोनेट करके वह उम्मीद कर रही हैं कि शायद इससे उन लोगों को मदद मिलेगी जो इस समय मुश्किलों से जूझ रहे हैं। 

PunjabKesari

पोस्ट में उन्होंने यह भी बताया कि जैसे-जैसे पोती दुआ बड़ी हो रही है, आसपास के सभी लोगों को दुआ की खुशी और सुंदरता के जरिए देवी की शक्ति और दयालु स्वभाव का आभास हो रहा है।

 

PunjabKesari

दीपिका 9 दिसंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। इसके साथ में बेटी दुआ भी थी। यह पहली बार था जब मां-बेटी साथ नजर आईं। दीपिका बेटी दुआ को सीने से चिपकाए हुए थीं हालांकि इस दौरान उन्होंने दुआ का चेहरा छुपा रखा था।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!