इंडियाज गॉट लेटेंट में विवादित टिप्पणी मामले में साइबर पुलिस के सामने पेश हुए यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना

Edited By suman prajapati, Updated: 15 Apr, 2025 05:32 PM

ranveer samay appeared before cyber police in india s got latent row

स्टैंडअप कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट में विवादित टिप्पणी करने को लेकर अभी तक  रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना की मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं। महाराष्ट्र साइबर पुलिस लगातार इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा के प्रयोग मामले की जांच कर रही है। इसी बीच रणवीर और...

मुंबई. स्टैंडअप कॉमेडी शो इंडियाज गॉट लेटेंट में विवादित टिप्पणी करने को लेकर अभी तक  रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना की मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं। महाराष्ट्र साइबर पुलिस लगातार इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा के प्रयोग मामले की जांच कर रही है। इसी बीच रणवीर और समय रैना  मंगलवार को इस विवादित मामले में पुलिस के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए। 


एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र साइबर ने इलाहाबादिया और रैना के खिलाफ तीन समन जारी कर उन्हें मुंबई में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि वे दोनों दक्षिण मुंबई के कफ परेड इलाके में स्थित महाराष्ट्र साइबर कार्यालय में पहुंचे। इलाहाबादिया पिछले सप्ताह अपना बयान दर्ज कराने के लिए महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे। महाराष्ट्र साइबर कार्यालय साइबर और सूचना सुरक्षा प्रभाग है जो महाराष्ट्र गृह विभाग के अधीन है।

 

बता दें कि महाराष्ट्र साइबर इंडियाज गॉट लेटेंट शो में इस्तेमाल की गई अभद्र भाषा के मामले में अब तक 12 लोगों के बयान दर्ज किए हैं, जिनमे रघु राम (एक बार बयान दर्ज हुआ है), समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मखीजा का एक बार बयान दर्ज हुआ है। आशीष चंचलानी, पूनम पांडे, कौस्तुभ अग्रवाल, शास्वत माहेश्वरी और देवेश दीक्षित का भी एक-एक बार बयान दर्ज हुआ है।  

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Sunrisers Hyderabad

Mumbai Indians

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!