Ranbir Kapoor अपनी डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' की असफलता से खुश हैं , बोले- 'इसने मुझे आगे के लिए तैयार किया'

Edited By Shivani Soni, Updated: 28 Jul, 2024 02:21 PM

ranbir is happy with the failure of his debut film saawariya

बॉलीवुड के मोस्ट हैंडमस एक्टर Ranbir Kapoor को  पिछले साल फिल्म 'एनिमल' में बेहतरीन प्रदर्शन करते देखा गया था। यह फिल्म  ब्लॉकबस्टर हिट रही। वैसे एक्टर रणबीर ने फिल्म सावरिया के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। हाल...

मुंबई: बॉलीवुड के मोस्ट हैंडमस एक्टर Ranbir Kapoor को पिछले साल फिल्म 'एनिमल' में बेहतरीन प्रदर्शन करते देखा गया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही। वैसे एक्टर रणबीर ने फिल्म 'सांवरिया' के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी। हाल ही में रणबीर ने 'सांवरिया' के बॉक्स ऑफिस पर असफल होने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि असफलता ने उन्हें विनम्र बना दिया। उन्हें सफलता और असफलता दोनों को अपने पेशे में अच्छे से संभालना सिखाया। 

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार एक इवेंट में बातचीत के दौरान अभिनेता ने बताया  की  फिल्म 'सांवरिया' से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। वह संजय लीला बंसाली के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा, 'मैंने इंतजार किया। हालांकि वह शुरू में वहां नहीं थे। उन्होंने मेरा बायोडाटा देखा और पहचान लिया कि मैं कौन हूं। पहली बार जब हम मिले, तो उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारे साथ एक फिल्म बनाना चाहता हूं।' उन्होंने भंसाली के सहायक के रूप में काम करना शुरू किया। इस दौरान उन्होंने रोजाना 13-14 घंटे की शिफ्ट में काम किया। उन्होंने भंसाली को गुस्सैल स्वभाव का बताते हुए कहा, 'इसने मुझे और भी सख्त बना दिया।' 'सांवरिया' की असफलता पर बात करते हुए रणबीर ने कहा, 'अब जब मैं पीछे देखता हूं, तो मुझे खुशी होती है कि यह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। क्योंकि इसने मुझे आगे की जिंदगी के लिए तैयार किया।' 'सांवरिया' के अनुभव ने रणबीर को इंडस्ट्री से जुड़ा सबक सिखाया। 

PunjabKesari

 

आखिरी बार वह संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'एनिमल' में नजर आए थे। इसमें रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी, सुरेश ओबेरॉय और शक्ति कपूर जैसे सितारे भी नजर आए थे। इसके बाद वह नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' में दिखाई देंगे। दर्शकों को इसका बेसब्री से इंतजार है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!