रामायण के बाद गायब हो गई थीं लक्ष्मण की 'उर्मिला', 36 साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रहीं अंजली व्यास

Edited By suman prajapati, Updated: 11 Nov, 2024 04:08 PM

ramayana fame anjali vyas is ready comeback to screen after 36 years

'रामायण' रिलीज हुए कम से कम 36 साल हो चुके हैं और आज भी लोगों के बीच इसका खूब जिक्र होता है। इस धारावाहिक के हर कैरेक्टर ने दर्शकों के दिल और दिमाग में एक खास छाप छोड़ी है। सीरियल में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अंजली...

बॉलीवुड तड़का टीम. 'रामायण' रिलीज हुए कम से कम 36 साल हो चुके हैं और आज भी लोगों के बीच इसका खूब जिक्र होता है। इस धारावाहिक के हर कैरेक्टर ने दर्शकों के दिल और दिमाग में एक खास छाप छोड़ी है। सीरियल में लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस अंजली व्यास तो सबको अच्छे से याद है। एक्ट्रेस 36 साल बाद एक बार फिर लाइमलाइट में आ गईं हैं। बताया जा रहा है कि अंजली टीवी पर कमबैक करने जा रही है। 

PunjabKesari


आपको बता दें, रामायण की उर्मिला यानी अंजली व्यास हाल ही में मुंबई आई हैं। इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वे रामायण के बाद कहां गायब हो गईं थीं। उर्मिला ने बताया कि रामायण खत्म होने के बाद उन्होंने किसी और सीरियल में इसलिए काम नहीं किया क्योंकि वे ऑस्ट्रेलिया चली गईं थीं। लंबे समय से वे ऑस्ट्रेलिया में ही रह रही थीं। 

PunjabKesari

 

अंजली ने बताया कि वे एक बार रामानंद सागर से भी मिली थी, जब वे कृष्णा सीरियल बना रहे थे। उन्होंने इस शो के लिए उन्हें एक रोल भी ऑफर किया था, हालांकि तब में काम नहीं कर पाई थी। उन्होंने बताया कि उनके पास लंबे समय से शोज के ऑफर्स आ रहे हैं और अब वे एक बार फिर वापसी की तैयारी कर रही हैं। हालांकि, वो किस शो से वापसी कर रही हैं, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

PunjabKesari

 

इस दौरान अंजली व्यास ने रामायण को लेकर भी बात की और बताया कि रामायण के सभी कलाकारों को आज भी लोग दिल से पूजते हैं। उन्होंने एक इंसीडेंट शेयर करते हुए बताया कि वे हाल ही में कोलकाता के इस्कॉन मंदिर गईं थीं। वहां लोगों ने उन्हें पहचान लिया और उनके पैर भी छुए। वे काफी खुश हुईं कि इतने सालों बाद भी लोग आज भी रामायण के किरदारों को याद करते हैं। 


सीता के किरदार के लिए अंजली व्यास थी फर्स्ट चॉइस
बता दें, कम ही लोग जानते है कि रामायण के लिए रामानंद सागर ने अंजली व्यास को सीता के रोल के लिए शॉर्ट लिस्ट किया था। हालांकि, बाद में यह रोल दीपिका चिखलिया की झोली में चला गया। वहीं, अंजली को लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला का किरदार मिला था। बता दें कि रामायण का प्रसारण जनवरी 1987 में दूरदर्शन पर शुरू हुआ था। जुलाई 1988 में सीरियल खत्म हो गया था। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!