'हां, मैंने वही कहा लेकिन...Ram Kapoor ने 'गैंगरेप' वाले बयान पर तोड़ी चुप्पी

Edited By Smita Sharma, Updated: 27 Jun, 2025 01:25 PM

ram kapoor breaks silence on sensual comments

एक्टर राम कपूर जल्द ही वेब सीरीज ‘मिस्त्री’ में नजर आने वाले है। इसका वह जोर शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं हालांकि अब उन्हें अपने नए शो Mistry के प्रमोशन से बाहर कर दिए गए हैं।वजह ये है कि इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शो की मार्केटिंग और पीआर टीम की...



मुंबई:  एक्टर राम कपूर जल्द ही वेब सीरीज ‘मिस्त्री’ में नजर आने वाले है। इसका वह जोर शोर से प्रमोशन भी कर रहे हैं हालांकि अब उन्हें अपने नए शो Mistry के प्रमोशन से बाहर कर दिए गए हैं।वजह ये है कि इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शो की मार्केटिंग और पीआर टीम की कुछ महिला सदस्यों पर गलत कमें। अब राम कपूर ने पहली बार इस मामले पर खुलकर बात की है।एक्टर ने कहा-'हां, मैंने वही कहा है, जो बताया जा रहा है।'

PunjabKesari

अपनी सफाई में राम कपूर ने कहा-'जो भी मुझे लेकर कहा, जा रहा है वो मैंने कहा है यानी मैं दोषी हूं लेकिन मेरा वो मतलब नहीं था। अपने कम्फर्ट जोन में मैं बिंदास रहता हूं। जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मैं कैसा शख्स हूं। किसी को आहत करने का मेरा कोई इरादा नहीं होता।'

PunjabKesari

राम ने ये भी कहा कि उन्हें इस बात का अफसोस है कि उनके शब्दों से किसी और को परेशानी हुई। ओटीटी प्लेटफॉर्म ने जो फैसला लिया वो उनकी नजर से सही है। मैं सभी उन टीम मेंबर्स से पर्सनली माफी मांगूंगा जिनको मेरी बातों से तकलीफ हुई है।


राम कपूर ने कही थी ये बात

एक रिपोर्ट के दौरान राम कपूर, मोना कपूर अपनी टीम के साथ इस सीरीज का प्रमोश कर रहे थे। उसी दौरान राम ने ऐसे सेक्शुअल कमेंट्स किए जिससे टीम के लोग अंकम्फर्टेबल हो गए। वहां मौजूद एक इनसाइडर ने बताया उनके जोक्स का टोन और कॉन्टेंट काफी अनप्रोशनल था। उस दिन लगातार इंटरव्यूज हो रहे थे। इस पर वर्क प्रेशर के लिए उन्होंने बोला कि ऐसा फील हो रहा है जैसे 'गैंग रेप' हो रहा है। एक महिला जर्नलिस्ट उस वक्त उनका माइक सेट कर रही थी। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!