दुबई में' 'ड्रामा क्वीन' राखी सावंत का बर्थडे सेलिब्रेशन, एक्ट्रेस के 46वें जन्मदिन पर पहुंचे शिव ठाकरे और विशाल कोटियन

Edited By Smita Sharma, Updated: 25 Nov, 2024 04:58 PM

rakhi sawant celebrate her birthday in dubai

: 'ड्रामा क्वीन' यानि एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों दुबई में हैं। 25 नवंबर को राखी सावंत ने अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट किया।  उन्होंने अपने लाइफ के विवादों को पीछे छोड़ इस दिन को दोस्तों संग दिल से खुशी-खुशी एंजाॅय किया। इस मौके पर शिव ठाकरे और...

मुंबई: 'ड्रामा क्वीन' यानि एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों दुबई में हैं। 25 नवंबर को राखी सावंत ने अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट किया।  उन्होंने अपने लाइफ के विवादों को पीछे छोड़ इस दिन को दोस्तों संग दिल से खुशी-खुशी एंजाॅय किया। इस मौके पर शिव ठाकरे और विशाल कोटियन भी नजर आए।

PunjabKesari

बर्थडे सेलिब्रेशन की वीडियोज राखी ने इंस्टा पर शेयर की हैं। बर्थडे पर एक्ट्रेस ने थ्री-टायर केक काटा। एक्ट्रेस के इस खास दिन पर नकली तारा सिंह, नकली शाहरुख खान भी पहुंचे थे जिन्होंने 'ओम शांति ओम' के टाइटल ट्रैक पर जमकर डांस किया और एक्ट्रेस भी थिरकीं। सफेद रंग के अटायर में राखी खूबसूरत नजर आई थीं।

PunjabKesari

शिव ठाकरे ने भी उनकी पार्टी में शामिल होकर चार चांद लगाए। वह एक अवॉर्ड फंक्शन के लिए दुबई गए थे। और शायद वहीं से वह एक्ट्रेस की पार्टी में पहुंचे। राखी सावंत ने वीडियो के साथ कैप्शन भी लिखा- 'दुबई में अपने सभी दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रही हूं। शुक्रिया ब्रह्मांड, शुक्रिया मेरे सभी दोस्तों। शुक्रिया मां।'

PunjabKesari

गौरतबल है कि राखी सावंत लंबे समय से भारत नहीं आई हैं। कोर्ट की तरफ से उन्हें सरेंडर के लिए समन भेजा जा चुका है लेकिन वह गिरफ्तारी के डर से इंडिया नहीं आ रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें भारतीय कानून पर पूरा भरोसा है और वह शाहरुख खान-सलमान खान से कोई मदद भी नहीं लेंगी। खैर एक्ट्रेस को फैंस यहां बहुत मिस करते हैं। उनकी अतरंगी मस्ती, पैप्स के साथ बातें याद आती हैं।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!