Latest Update: एक्सीडेंट के 3 दिन बाद भी नाजुक Rajvir Jawanda की हालत, सिंगर को लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत

Edited By suman prajapati, Updated: 30 Sep, 2025 04:45 PM

rajvir jawanda remains critical three days after the accident

मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जावंदा हाल ही में भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए थे, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थी। बताया गया था कि राजवीर को एक्सीडेंट के बाद दिल का दौरा भी पड़ा था और सिर व रीढ़ की हड्डी में भयानक चोटें आईं, जिसके बाद उनकी हालत काफी नाजुक...

मुंबई. मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जावंदा हाल ही में भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए थे, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई थी। बताया गया था कि राजवीर को एक्सीडेंट के बाद दिल का दौरा भी पड़ा था और सिर व रीढ़ की हड्डी में भयानक चोटें आईं, जिसके बाद उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी। राजवीर की हेल्थ को लेकर चिंतिंत फैंस लगातार उनकी जल्द रिक्वरी की दुआएं कर रहे हैं। इसी बीच सिंगर को लेकर ताजा हेल्थ अपडेट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि  उनकी कंडीशन काफी क्रिटिकल है।

 

डॉक्टर्स ने बताया कि राजवीर जावंदा को कार्डियक अरेस्ट भी आया था। उनकी हालत इतनी खराब थी कि डॉक्टर्स ने उन्हें फौरन इमरजेंसी में वेंटिलेटर पर डाल दिया। बताया जा रहा है कि राजवीर जवंदा अभी भी लाइफ सपोर्ट पर हैं और उनका मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी न्यूरोलॉजिकल कंडीशन अभी क्रिटिकल बनी हुई है, ब्रेन एक्टिविटी काफी कम है और एडवांस मेडिकल फैसिलिटीज के बावजूद भी उनकी हालत में कोई खास सुधार नहीं आ रहा।  

c

 

वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत
ये भी बताया जा रहा है कि दिमाग के MRI स्कैन में हाइपोक्सिक बदलाव (ऑक्सीजन की कमी) दिखे हैं। रीढ़ की हड्डी के MRI से पता चला है कि सर्विकल क्षेत्रों को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसके चलते कुछ अंगों में गहरी कमजोरी आ गई है। सिंगर को लगातार वेंटिलेटर सपोर्ट की जरूरत है।

यह जानकारी सामने आते ही राजवीर के फैंस निराश हो गए हैं और लगातार सिंगर के ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं।
 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!