Funeral: अंतिम सफर पर निकले राजवीर जवंदा, कुलविंदर बिल्ला, एमी विरक जैसे सितारों ने दिया सिंगर की अर्थी को कंधा

Edited By suman prajapati, Updated: 09 Oct, 2025 01:36 PM

rajvir jawanda funeral kulwinder billa ammy virk shouldered his bier

. पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका बीते दिन भीषण एक्सीडेंट के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। वहीं, आज सिंगर का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। राजवीर का अंतिम संस्कार लुधियाना में उनके पैतृक गांव पौना में उनका होगा। सिंगर अपने...

मुंबई.   पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका बीते दिन भीषण एक्सीडेंट के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया। वहीं, आज सिंगर का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। राजवीर का अंतिम संस्कार लुधियाना में उनके पैतृक गांव पौना में किया जा रहा है। सिंगर अपने अंतिम सफर पर निकल पड़े हैं, जहां उन्हें अंतिम विदाई देने म्यूजिक और राजनीति जगत की कई हस्तियां पहुंच रही हैं।


PunjabKesari

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि राजवीर जवंदा को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाया जा रहा है। कुलविंदर बिल्ला, एमी विरक और रणजीत बावा जैसे सिंगर एक्टर की अर्थी को कंधा देते नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari

 

इस दौरान सिंगर के अंतिम दर्शनों के लिए सितारों के साथ हज़ारों फैंस की भीड़ उमड़ी है। हर किसी की आंख इस दौरान नम है और लोग राजवीर को टूटे दिल से विदाई दे रहे है।

PunjabKesari

 

कैसे हुआ निधन?
राजवीर जवंदा का 27 सितम्बर को हिमाचल के सोलन जिले के बद्दी के पास भयानक एक्सीडेंट हुआ था। इसके तुरंत बाद सिंगर को अस्पताल ले जाया गया जहां बताया गया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। 27 सितंबर से वह वेटिंलेटर पर थे। डाॅक्टर की एक टीम उनकी हालत पर लगातार नज़र रख रही थी लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। सिंगर के निधन की खबर सुनकर पूरे पंजाबी संगीत और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!