राजश्री प्रोड्क्शन का पहला हीरो जो होगा 'न्यूड'!!

Edited By Updated: 23 May, 2017 02:57 PM

rajshree productions who will be nude

सूरज बड़जात्या के राजश्री प्रोड्क्शन ने फिल्मों में हमेशा किसिंग या बोल्ड सीन्स से परहेज किया है।

मुंबई: सूरज बड़जात्या के राजश्री प्रोड्क्शन ने फिल्मों में हमेशा किसिंग या बोल्ड सीन्स से परहेज किया है। लेकिन वे अपने टीवी शो 'पिया अलबेला' में न्यूड सीन दिखाने जा रहे हैं। बता दें कि 'पिया अलबेला' में अक्षय म्हात्रे लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इस शो के एक महत्वपूर्ण सीन के लिए वे न्यूड हुए हैं। इस शो में वे 'नरेन' नाम का किरदार निभा रहे हैं। अक्षय ने बताया कि जब उन्हें इस सीन की जानकारी मिली तो लगा कि उनके साथ मजाक किया जा रहा है। लेकिन, शो की डिमांड के लिए उन्होंने न्यूड सीन दिया। 

अक्षय ने इस सीन के बारे में बताया कि यह सीन काफी चैलेंजिंग था। अक्षय का कहना है, 'मैंने अपनी लाइफ में कभी भी लोगों के सामने अपनी शर्ट नहीं उतारी। मैं काफी शर्मिला स्वभाव का हूं। यहां तक की किसी लड़की को इम्प्रेस करने के लिए अपनी शर्ट नहीं निकाली। तो यह सीन मेरे लिए करना काफी शॉकिंग था'। हालांकि अक्षय इस सीन के लिए पहले नर्वस भी थे, लेकिन बाद में तैयार हो गए।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!