Rajinikanth को 4 दिन बाद हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में एडमिट हुए थे एक्टर

Edited By suman prajapati, Updated: 04 Oct, 2024 03:42 PM

rajinikanth discharge after admitted 4 days in hospital

सुपरस्टार रजनीकांत को 30 अक्टूबर देर रात अचानक पेट में दर्द होने के बाद चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार, एक अक्टूबर को 73 वर्षीय एक्टर की इलेक्टिव प्रक्रिया की गई। उनके पेट के निचले हिस्से में स्टेंट डाला गया था। एक्टर की...

 

बॉलीवुड तड़का टीम. सुपरस्टार रजनीकांत को 30 अक्टूबर देर रात अचानक पेट में दर्द होने के बाद चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार, एक अक्टूबर को 73 वर्षीय एक्टर की इलेक्टिव प्रक्रिया की गई। उनके पेट के निचले हिस्से में स्टेंट डाला गया था। एक्टर की बिगड़ी तबीयत को लेकर उनकी करीबी दोस्त और फैंस काफी परेशान नजर आए और उनकी जल्द रिकवरी की दुआएं करते दिखे। इसी बीच अब रजनीकांत लिए दुआएं मांग रहे फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। एक्टर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

 

दिल की सर्जरी के बाद रजनीकांत को गुरुवार रात चेन्नई के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद उनके फैंस और करीबियों ने राहत की सांस ली है। अब एक्टर की सेहत में पहले से काफी सुधार है और वह खुद को ठीक महसूस कर रहे हैं। 

PunjabKesari


अस्पताल के अधिकारियों और चेन्नई पुलिस के अनुसार, रजनीकांत को गुरुवार रात 11 बजे छुट्टी दे दी गई। घर लौटते समय उनके साथ उनकी पत्नी लता रजनीकांत उनके साथ मौजूद थीं।

 
बता दें, 30 सितंबर को चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती होने के बाद एक्टर को नॉन सर्जिकल प्रोसेस से गुजरना पड़ा, जिसमें उनके ब्लड वेसल में सूजन का इलाज एक नॉन-सर्जिकल, ट्रांसकैथेटर मेथड से किया गया था।
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!