इस एक्टर के साथ दूसरी शादी कर रही हैं रजनीकांत की बेटी, पहले हो चुका है तलाक

Edited By Neha, Updated: 15 Nov, 2018 12:02 PM

rajinikanth daughter soundarya get ready to married again

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि सौंदर्या साल 2019 में बिजनेसमैन और एक्टर विशगन वन्नगमुडी के साथ शादी करने वाली हैं...

मुंबई: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या इन दिनों अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि सौंदर्या साल 2019 में बिजनेसमैन और एक्टर विशगन वन्नगमुडी के साथ शादी करने वाली हैं। 

PunjabKesari

खबरों के मुताबिक सौंदर्या अपने पहले पति को तलाक दे चुकी हैं। सौंदर्या ने साल 2010 में अश्विन रामकुमार से शादी की थी। दोनों का एक बेटा भी है। सौंदर्या और अश्विन के बीच आपसी मतभेद के चलते उन्होंने अपने सात साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का फैसला लिया था।

PunjabKesari

सौंदर्या ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि कर दी थी। 4 जुलाई 2017 को चेन्नई की एक फैमली कोर्ट ने इस कपल को अलग होने की अनुमति दी थी।

PunjabKesari

बता दें कि विशगन वन्नगमुडी एक बड़े व्यवसायी वानंगमुडी के बेटे हैं। इनके भाई राजनीतिक दल द्रविड़ मुनेत्र कझागम के सदस्य हैं।

PunjabKesari

विशगन वन्नगमुडी कंपनी के मालिक होने के साथ साथ फिल्म वंजगल उलगम में एक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। वहीं विशगन वन्नगमुडी भी अपनी पहली पत्नी को तलाक दे चुके हैं।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!