इंटरनेट पर छाईं रैपर रफ्तार की शादी की तस्वीरें, लाल चूड़ा...माथा पट्टी..कांजीवरम साड़ी में खूबसूरत साउथ इंडियन दुल्हन बनीं मनराज जवंदा

Edited By Smita Sharma, Updated: 31 Jan, 2025 01:37 PM

raftaar ties knot with manraj jawanda in south indian ceremony

पंजाबी सिंगर और रैपर रफ्तार दूसरी बार दूल्हा बन गए हैं। रैपर रफ्तार ने 30 जनवरी को एक्ट्रेस और फैशन स्टाइलिश मनराज जवंदा संग शादी रचाई। कपल ने फैमिली और दोस्तों के बीच दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से शादी की। सोशल मीडिया पर लगातार कपल की तस्वीरें और...

इंटरनेट पर छाईं रैपर रफ्तार की शादी की तस्वीरें, लाल चूड़ा...माथा पट्टी..कांजीवरम साड़ी में खूबसूरत साउथ इंडियन दुल्हन बनीं मनराज जवंदा

मुंबई:  पंजाबी सिंगर और रैपर रफ्तार दूसरी बार दूल्हा बन गए हैं। रैपर रफ्तार ने 30 जनवरी को एक्ट्रेस  और फैशन स्टाइलिश मनराज जवंदा संग शादी रचाई। कपल ने फैमिली और दोस्तों के बीच दक्षिण भारतीय रीति-रिवाज से शादी की। सोशल मीडिया पर लगातार कपल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

PunjabKesari

 

फैंस अपने फेवरेट स्टार को शादी की बधाई दे रहे हैं और खुशियां बाँट रहे हैं। यह रफ्तार की दूसरी शादी है जिसकी अभी तक उन्होंने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि हल्दी-मेहंदी और संगीत से लेकर सभी इवेंट्स की तस्वीरें और वीडियो आपको सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाएंगी। अपने खास दिन के लिए रफ्तार और मनराज ने व्हाइट और गोल्डन आउटफिट चुनी। लुक की बात करें तो मनराज व्हाइट एंड गोल्डन साड़ी में बला की खूबसूरत दिखीं।

PunjabKesari

 

लाल चूड़ा, लाॅन्ग नेकलेस, नेकलेस, माथा पट्टी दुल्हन  बनीं मनराज के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। मनराज ने अपने दुल्हन लुक को मिनिमल मेकअप और न्यूड लिपस्टिक से कंप्लीट किया है। वहीं बालों की चोटी बनाई है जिस पर गजरा लगाया है। 

PunjabKesari

इससे पहले कपल की हल्दी और मेहंदी की तस्वीरें भी सामने आई थी जिसमें रफ्तार जमकर नाच-गाना कर रहे हैं। रफ्तार और मनराज अपनी शादी की रस्मों में झूम-झूमकर डांस कर रहे हैं। एक तरफ जहां रफ्तार अपनी आवाज का जादू चला रहे हैं वहीं उनकी पत्नी ठुमके लगा रही है। 

PunjabKesari
बतातें चले कि यह रफ्तार की दूसरी शादी है। पहली शादी उन्होंने साल 2016 में की थी। इसके बाद सिंगर ने पहली पत्नी को 2022 में तलाक दे दिया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!