Race Across The World स्टार का सड़क हादसे में निधन, महज 24 की उम्र में गंवाई जान

Edited By suman prajapati, Updated: 02 Jun, 2025 12:24 PM

race across the world star sam gardiner died in a road accident

लगता है सिनेमा जगत पर कोई काला साया है। पिछले कुछ दिनों से कभी बॉलीवुड, कभी हॉलीवुड तो कभी तमिल सिनेमा से दुखद खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि ‘रेस अक्रॉस द वर्ल्ड’ के एक्स कंटेस्टेंट सैम गार्डिनर का निधन हो गया है। इस दुखद खबर...

मुंबई. लगता है सिनेमा जगत पर कोई काला साया है। पिछले कुछ दिनों से कभी बॉलीवुड, कभी हॉलीवुड तो कभी तमिल सिनेमा से दुखद खबरें सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर सामने आई है कि ‘रेस अक्रॉस द वर्ल्ड’ के एक्स कंटेस्टेंट सैम गार्डिनर का निधन हो गया है। इस दुखद खबर ने उनके फैंस का दिल तोड़ दिया है। 

24 साल की उम्र में सैम एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए, जिसमें उन्हें अपने प्राण गंवाने पड़े। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा ग्रेटर मैनचेस्टर में हुआ है। उस वक्त सैम गार्डिनर की कार A34 से अचानक फिसल गई और पलटते हुए एक ओर जाकर रुक गई।  

PunjabKesari


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 24 साल के सैम गार्डिनर के साथ यह हादसा एक हफ्ते पहले 26 मई को हुआ था। ग्रेटर मैनचेस्टर में चीडल के पास गैटली में A34 पर सैम गार्डिनर अपनी सफेद वोक्सवैगन गोल्फ कार चला रहे थे। अचानक कार सड़क से उतर गई और लुढ़कते हुए एक साइड में जाकर गिर गई। पुलिस के मुताबिक कार सैम गार्डिनर खुद चला रहे थे।

 

सैम को लेकर यह दुखद खबर सुन उनके फैंस का दिल टूट गया है और वे सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजिल व्यक्त कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!