श्रीलंका में हुए बम धमाकों से बाल-बाल बचीं ये एक्ट्रेस

Edited By Pawan Insha, Updated: 21 Apr, 2019 07:56 PM

raadhika sarathkumar sri lanka blasts

श्रीलंका सरकार ने कहा है कि रविवार को हुए सिलसिलेवार धमाके आत्मघाती हमलावरों ने किए और इनकी साज़िश विदेश में रची गई। श्रीलंका में अब तक हुए आठ धमाकों में कम-से-कम 200 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 450 लोग घायल हैं। तमिल फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस...

मुंबईः श्रीलंका सरकार ने कहा है कि रविवार को हुए सिलसिलेवार धमाके आत्मघाती हमलावरों ने किए और इनकी साज़िश विदेश में रची गई। श्रीलंका में अब तक हुए आठ धमाकों में कम-से-कम 200 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 450 लोग घायल हैं। तमिल फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस राधिका सरथकुमार रविवार को श्रीलंका के कोलंबो में हुए बम विस्फोटों से बाल-बाल बच गईं। राधिका सरथकुमार विस्फोट होने से कुछ ही मिनट पहले विमान से चेन्नई जाने के लिए होटल से निकली थीं। राधिका ने ट्वीट कर बताया कि वह इन हमलों की वजह से सदमे में हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘हे भगवान, श्रीलंका में बम विस्फोट हुए, भगवान सभी के साथ रहे। मैं अभी-अभी सिन्नामोन्ग्रैंड होटल से बाहर निकली हूं और फिर विस्फोट होने की सूचना मिली। इस दुखद घटना पर विश्वास नहीं हो रहा है। कोलंबो में आतंकवादियों का यह हमला निदंनीय है। हमलों में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।'' 

गौरतलब है कि रविवार को ईस्टर दिवस पर श्रीलंका के कई गिरजाघरों और होटलों को निशाना बनाकर किए गये कई बम विस्फोटों में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है और 450 से अधिक घायल हो गए हैं। 
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!