गुरदास मान के घर पसरा मातम: जिगर से भी प्यारे भाई का निधन, चंडीगढ़ में होगा अंतिम संस्कार

Edited By Smita Sharma, Updated: 10 Jun, 2025 11:04 AM

punjabi singer gurdas maan brother gurpanth maan passes away at 68

पंजाब के मशहूर सिंगर गुरदास मान के घर मातम पसरा हुआ है। गुरदास मान के जिगर से भी प्यारे भाई गुरपंथ सिंह मान अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने सोमवार शाम को मोहाली के एक निजी अस्पताल में 68 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुंबई: पंजाब के मशहूर सिंगर गुरदास मान के घर मातम पसरा हुआ है। गुरदास मान के जिगर से भी प्यारे भाई गुरपंथ सिंह मान अब हमारे बीच नहीं रहे। उन्होंने सोमवार शाम को मोहाली के एक निजी अस्पताल में 68 की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। 

PunjabKesari

 

गुरपंथ लंबे समय से बीमार थे। दो महीने से लगातार उनका इलाज जारी थी। अस्पताल में इसी इलाज के दौरान ही उनकी जान गई। फिलहाल इस पर अभी तक गुरदास मान की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि हाल ही में उनकी हालत में सुधार देखने को मिला था और उम्मीद थी वो जल्द ठीक हो जाएंगे। इसी कड़ी में उन्हें अस्पताल से भी छुट्टी मिल गई थी लेकिन सोमवार को शाम करीब पांच बजे उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके बाद आनन फानन में उन्हें फिर से अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स की टीम ने तुरंत ही इलाज शुरू किया लेकिन वे जिंदगी की जंग हार गए। इस घड़ी में गुरदास मान के फैंस और चाहने वाले उनके साथ खड़े हैं और उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। पंजाबी इंडस्ट्री में भी इस खबर के सामने आने से शोक व्याप्त है। 

 

चंडीगढ़ में होगा अंतिम संस्कार

गुरपंथ सिंह मान का अंतिम संस्कार मंगलवार को चंडीगढ़ में किया जाएगा। परिवार की ओर से बताया गया है कि अंतिम संस्कार में मान परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल होंगे। उनके निधन से पूरे पंजाब में शोक है और लोग उन्हें एक सादगीपूर्ण और सेवा भावी इंसान के रूप में याद कर रहे हैं।

गुरपंथ सिंह मान मूल रूप से गिद्दड़बाहा के रहने वाले थे। वे अपने सरल स्वभाव और समाज सेवा के लिए जाने जाते थे। पेशे से वे एक कमीशन एजेंट थे और इलाके में काफी सम्मानित व्यक्ति माने जाते थे। उनका जाना इलाके के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार में अब उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं, जो दोनों विदेश में रहते हैं।  गुरदास मान अपने छोटे भाई को बेहद प्यार करते थे और दोनों के बीच बहुत खास और प्यारा रिश्ता था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!