म्यूजिक इंडस्ट्री को एक और झटका: जुबिन गर्ग के बाद पंजाबी म्यूजिक कंपोजर चरणजीत आहूजा का निधन,कैंसर ने छीनी जिंदगी

Edited By Smita Sharma, Updated: 22 Sep, 2025 09:07 AM

punjabi music composer charanjit ahuja passes away at the age of 74

म्यूजिक इंडस्ट्री अभी तक 'या अली' सिंगर जुबिन गर्ग की मौत के  सदमे से उबर भी नहीं पाई है कि एक और दुखद खबर आई है।  जुबिन गर्ग के निधन के चंद दिनों बाद पंजाबी संगीत के 'सम्राट' कहे जाने वाले म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस संगीतकार चरणजीत आहूजा का निधन हो...

मुंबई: म्यूजिक इंडस्ट्री अभी तक 'या अली' सिंगर जुबिन गर्ग की मौत के  सदमे से उबर भी नहीं पाई है कि एक और दुखद खबर आई है।  जुबिन गर्ग के निधन के चंद दिनों बाद पंजाबी संगीत के 'सम्राट' कहे जाने वाले म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस संगीतकार चरणजीत आहूजा का निधन हो गया। उन्होंने 21 सितंबर को 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार संगीत सम्राट चरणजीत आहूजा लंबे समय से कैंसर की जानलेवा बीमारी से जूझ रहे थे। चंडीगढ़ के पीजीआई में उनका इलाज चल रहा था लेकिन आखिरी में वो जिंदगी की जंग हार गए।

PunjabKesari

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके शोक जताया है। उन्होंने लिखा-'संगीत सम्राट उस्ताद चरणजीत आहूजा का चले जाना म्यूजिक इंडस्ट्री की क्षति है। उनकी धुनें पंजाबियों के दिलों में हमेशा रहेंगी। उनके परिवार और चाहने वालों के लिए पूरी संवेदना है। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति दें।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jasbir Jassi (@jassijasbir)

 

सिंगर जसबीर जस्सी ने चरणजीत के साथ पुराना वीडियो पोस्ट किया और उन्हें याद करते हुए लिखा- 'पंजाबी म्यूजिक के बादशाह, संगीत में माहिर, जिंदगी में माहिर, सारी दुनिया के गुरु, उस्ताद चरणजीत ने आज फानी दुनिया को अलविदा कह दिया।'

सलीम शहजादा ने लिखा- 'आज संगीत जगत ने एक महान नाम खो दिया- महाराज चरणजीत आहूजा, जो दिव्य लोक को चले गए। उन्होंने पंजाबी संगीत के लिए जो किया, मुझे नहीं लगता कि किसी और ने भी किया होगा।' निर्मल ऋषि ने भी भावुक पोस्ट शेयर किया है।

 


चरणजीत आहूजा ने अपने शानदार करियर में कई प्रमुख कलाकारों के साथ काम किया है और कई रीजनल और बॉलीवुड मूवीज के साउंडट्रैक में योगदान दिया है।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!