Edited By suman prajapati, Updated: 29 Oct, 2025 03:46 PM

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एक बार फिर अपने फैंस को अपनी फैमिली लाइफ की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पति निक जोनस के ऑरलैंडो कॉन्सर्ट से कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए, जिसमें उनके साथ बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी नजर...
मुंबई. ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस ने एक बार फिर अपने फैंस को अपनी फैमिली लाइफ की झलक दिखाई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पति निक जोनस के ऑरलैंडो कॉन्सर्ट से कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए, जिसमें उनके साथ बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस भी नजर आईं। प्रियंका की फैमिली की ये तस्वीरें इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गईं, जिस पर फैंस खूब प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
29 अक्टूबर को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा फोटो डंप शेयर किया। इस पोस्ट में उन्होंने कॉन्सर्ट की झलकियां, बैकस्टेज मोमेंट्स और फैमिली टाइम की कई तस्वीरें शामिल कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा-“डैडी के साथ टूर पर रहना हमेशा अच्छा लगता है ।”
शेयर की गई तस्वीरों में प्रियंका बेहद स्टाइलिश नजर आईं। उन्होंने निक जोनस के स्टाइल से इंस्पायर होकर ओवरसाइज़्ड स्वेटशर्ट, व्हाइट टॉप, ब्लू डेनिम और सिर पर बैंडाना पहना।

लुक को कूल बनाने के लिए एक्ट्रेस ने ऑफ वाइट कलर की जैकेट पहनी, जिसपर कॉलर और बटन जोड़कर डीटेलिंग दी गई। इसी जैकेट पर 'निक' लिख हुआ है, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। इसके साथ उन्होंने कॉन्सर्ट के बाद अपनी सास और केविन जोनस की पत्नी डेनिएल के साथ भी तस्वीरें शेयर कीं।

पोस्ट की सबसे आकर्षक तस्वीरों में से एक में निक जोनस प्रियंका को पीछे से गले लगाते हुए नजर आए, जबकि दोनों मिरर के सामने मुस्कुरा रहे थे। इस दौरान प्रियंका अपने को-ऑर्ड में स्टाइल से सबका दिल जीतती दिखीं।

प्रियंका के कपड़ों के साथ उनकी जूलरी और फुटवियर भी परफेक्ट नजर आए। गले में वो गोल्डन टोन वाला चमचमाता नेकपीस पहने दिखीं।

एक अन्य तस्वीर में उनकी बेटी मालती एक छोटे फैन को हाई-फाइव देती दिखी।

एक वीडियो में मालती को मंच की ओर बढ़ते देखा जा सकता है, जहां निक जोनस परफॉर्म कर रहे थे और प्रियंका उसे प्यार से पीछे रोक रही हैं। वहीं दूसरे वीडियो में प्रियंका अपनी बेटी के लिए गुब्बारों का बड़ा बंडल उठाए दिखीं। प्रियंका का यह पोस्ट कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया और फैंस के धड़ाधड़ लाइक्स आ रहे हैं।