कूल लुक में बेटी संग घूमने निकली प्रियंका, मां की बाहों में कैद Malti Marie की क्यूटनेस पर आ जाएगा आपका दिल

Edited By Smita Sharma, Updated: 21 Nov, 2023 12:18 PM

priyanka chopra outing with daughter malti marie chopra jonas

'देसी गर्ल' यानि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफैशनल लाइफ को हमेशा से साथ-साथ लेकर चलती हैं। प्रियंका जितनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं उतनी ही परफेक्ट एक मां भी हैं। प्रिंयका को अक्सर अपनी नन्हीं प्रिंसेस मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ समय...

लंदन: 'देसी गर्ल' यानि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपनी पर्सनल और प्रोफैशनल लाइफ को हमेशा से साथ-साथ लेकर चलती हैं। प्रियंका जितनी बेहतरीन एक्ट्रेस हैं उतनी ही परफेक्ट एक मां भी हैं। प्रिंयका को अक्सर अपनी नन्हीं प्रिंसेस मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ समय बिताते देखा गया है। एक्ट्रेस अपने काम में कितनी भी बिजी क्यों ना हो वह मालती के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना कभी नहीं भूलती।

PunjabKesari

हाल ही में प्रियंका की बेटी मालती मैरी संग कुछ तस्नीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में मां-बेटी की जोड़ी आउटिंग का मजा उठाती दिख रही हैं। कैजुअल डे आउट के लिए, प्रियंका ने व्हाइट शर्ट और ग्रे जॉगर्स पेयर किए थे।

PunjabKesari

हसीना ने अपने लुक को ओपन हेयर्स,कैप और शेड्स से कंप्लीट किया है। वहीं उनकी नन्हीं प्रिंसेसव्हाइट लाॅअर, कलरफुल फ्राॅक स्टाइल टाॅप और डेनिम जैकेट में प्यारी लग रही हैं।

PunjabKesari

मालती मैरी ने आउटिंग के लिए कलरफुल कैप भी पेयर की थी। प्रियंका कुछ तस्वीरों में अपनी दोस्त से बात करती हुई नजर आ रही हैं। प्रियंका की बेटी संग ये तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा 'हेड्स ऑफ स्टेट' में जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाली हैं। वह 'सिटाडेल 2' में भी दिखेंगी। इसके अलावा प्रियंका बाॅलीवुड में भी कम बैक कर रही हैं। उन्हें आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में भी देखा जा सकता है।

PunjabKesari

 

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!