घुड़सवारी के अब बेली डांस सीख रही हैं प्रियंका-निक की लाडली, इंटरनेट पर छाई 2 साल की मालती मैरी की तस्वीर

Edited By Smita Sharma, Updated: 07 Nov, 2024 09:29 AM

priyanka chopra nick jonas daughter malti marie learn ballet dance

'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने  बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी धाक जमा ली है। प्रियंका ने दिसंबर 2018 को अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई थी। शादी के बाद प्रियंका विदेश में ही बस गई हैं। यहीं उन्होंने 15 जनवरी 2022 को बेटी मालती मैरी का सरोगेसी के...

मुंबई: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने  बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी धाक जमा ली है। प्रियंका ने दिसंबर 2018 को अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई थी। शादी के बाद प्रियंका विदेश में ही बस गई हैं। यहीं उन्होंने 15 जनवरी 2022 को बेटी मालती मैरी का सरोगेसी के जरिए वेलकम किया। अब मालती 2 साल की हैं और अगले साल 15 जनवरी को 3 साल की हो जाएंगी।

PunjabKesari

 

इस नन्ही-सी उम्र में मालती मैरी बहुत कुछ सीख रही हैं। पहले जहां उन्होंने घुड़सवारी करनी सीखी। वहीं अब प्रियंका की लाडली ने  बेली डांस सीखना शुरू कर दिया है। उनकी एक तस्वीर सामने आई है जो वायरल हो रही है।

PunjabKesari

इस वायरल फोटो में Malti Marie गुलाबी रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं और डांस करती हुई दिख रही हैं। उनके साथ एक और बच्ची की झलक दिख रही है।

PunjabKesari

उनका पोश्चर और ड्रेस देख ऐसा लग रहा है कि बेली डांस सीख रही हैं। मालती को डांस सीखते देख हर कोई हैरान है कि इतनी कम उम्र में ही उन्होंने अपने मम्मी और पापा के नक्शेकदम पर चलना शुरू कर दिया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों 'सिटाडेल 2' की शूटिंग कर रही हैं।  हॉलीवुड मूवी 'हेड्स ऑफ स्टेट' में भी नजर आएंगी। उनके पास 'द ब्लफ' मूवी भी है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!