अनुष्का शर्मा की ओर से सालों पहले मिला तोहफा पहन इतराईं Priyanka Chopra, बोलीं-मुझे आज भी इससे प्यार है

Edited By suman prajapati, Updated: 19 Sep, 2024 12:39 PM

priyanka chopra flaunted gift she got from anushka sharma years ago

प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसेस हैं। जोया अख्तर की 2015 की फिल्म दिल धड़कने दो में साथ काम करने के बाद भी अच्छी दोस्त बनी हुई हैं। भले ही दोनों एक दूसरे से दूर हैं, लेकिन ये दूरी दोनों की दोस्ती के बीच कभी कांटा नहीं...

बॉलीवुड तड़का टीम. प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसेस हैं। जोया अख्तर की 2015 की फिल्म दिल धड़कने दो में साथ काम करने के बाद भी अच्छी दोस्त बनी हुई हैं। भले ही दोनों एक दूसरे से दूर हैं, लेकिन ये दूरी दोनों की दोस्ती के बीच कभी कांटा नहीं बनीं। हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो चाचा चौधरी की टी-शर्ट पहने नजर आ रही है, जो अनुष्का ने उन्हें सालों पहले गिफ्ट की थी। देसी गर्ल ने इस प्यारे से तोहफे के लिए अपनी दोस्त को थैंक यू भी कहा है। 

PunjabKesari

दरअसल, अनुष्का ने कभी अपनी 'दिल धड़कने दो' को-स्टार को एक चाचा चौधरी वाली क्यूट सी टी-शर्ट गिफ्ट की थी, जो प्रियंका को आज भी बहुत पसंद है और इसे पहनकर देसी गर्ल ने अपनी एक सेल्फी शेयर की और कैप्शन में लिखा- 'मुझे आज भी अपनी चाचा चौधरी वाली टी-शर्ट से प्यार है। थैंक यू अनुष्का शर्मा।' फोटो में प्रियंका ब्लैक टी शर्ट में नजर आ रही हैं, जिसमें रेड और व्हाइट चाचा-चौधरी वाला प्रिंट है। इस टी-शर्ट को ग्लोबल स्टार ने ब्लैक जॉगर्स के साथ पेयर किया है। फैंस उनकी इस फोटो को खूब लाइक कर रहे हैं।

काम की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अब 'सिटाडेल 2' की शूटिंग की तैयारी में में बिजी हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा जल्द ही फिल्म चकदा एक्सप्रेस के जरिए बॉलीवुड में सालों बाद कमबैक करेंगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!