बेटी संग लंदन के 'नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम' पहुंची प्रियंका, मम्मी के साथ मालती ने लिए काॅफी के मजे

Edited By Smita Sharma, Updated: 16 Nov, 2024 03:54 PM

priyanka chopra and her daughter malti marie at natural history museum

हर पेरेंट अपने  बच्चों को ऐसी जगहों पर ले जाना पसंद करते हैं, जहां वह खेल- खेल में अच्छी चीजें सीख सकें। ऐसे में म्यूजियम एक ऑप्शन हो सकता है। आम जनता ही नहीं बाॅलीवुड स्टार्स भी अपने बच्चों को खेल के साथ कुछ अच्छा सिखाते हैं। इस लिस्ट में प्रियंका...

लंदन: हर पेरेंट अपने  बच्चों को ऐसी जगहों पर ले जाना पसंद करते हैं, जहां वह खेल- खेल में अच्छी चीजें सीख सकें। ऐसे में म्यूजियम एक ऑप्शन हो सकता है। आम जनता ही नहीं बाॅलीवुड स्टार्स भी अपने बच्चों को खेल के साथ कुछ अच्छा सिखाते हैं। इस लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल है। प्रियंका हाल ही में अपनी बेटी मालती मैरी को लंदन के 'नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम' लेकर गई जहां उनकी बेटी ने काफी एन्जॉय किया। इस दौरान की कई तस्वीरें प्रियंका ने इंस्टा पर शेयर की हैं।  इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपने बेटी के साथ आउटिंग करती हुई दिखाई दी। इस फोटो में मालती मैरी विंटर लुक में नजर आ रही हैं।

PunjabKesari

 

तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी को बेहद प्यार से गोद में झूलाती दिखाई दी।दोनों की ये बॉन्डिंग हर किसी का दिल जीत रही हैं।

PunjabKesari

एक्ट्रेस की बेटी मालती मैरी इन तस्वीरों में ब्लू जैकट और सिर पर ग्रे कलर की कैप लगाए हुए जो पार्क में पेड़ के नीचे खेल रही हैं।

PunjabKesari

मम्मी संग काॅफी के मजे लेती मालती मैरी

PunjabKesari

 

नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम

लंदन स्थित 'नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम' की गिनती दुनिया के सबसे बड़े साइंस म्यूजियम में की जाती है। इसकी स्थापना 1756 में हुई थी और लंदन के एग्जीबिशन रोड पर विक्टोरियन बिल्डिंग में स्थित है। बता दें पृथ्वी का अब तक का सबसे बड़ा डायनासोर पैटागोटिटन मेयोरम के कंकाल का एक टुकड़ा इसी म्यूजियम में प्रदर्शित किया गया है जो 37 मीटर लंबा था।  बच्चों के लिए यहां पर कई एक्टिविटी आयोजित की जाती है, जिसमे वर्कशॉप, एजुकेशनल प्रोग्राम, स्पेशल खेल शामिल है। यही नहीं म्यूजियम में तीन दुकानें, चार कैफे, एक रेस्तरां है। जहां आप खाने- पीने का लुत्फ उठा सकते हैं।

PunjabKesari


फ्री है एंट्री 

'नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम' की सबसे अच्छी बात ये है कि यहां आने के लिए किसी भी तरह की टिकट नहीं लेनी होगी। एंट्री बिल्कुल फ्री है। हालांकि यहां होने वाले कुछ खास एग्जीबिशन और इवेंट्स के लिए एंट्री टिकट मांगी जाती है, जिसे आप इनकी आधिकारिक वेबसाइट www.nhm.ac.uk पर जाकर बुक कर सकते हैं। इस म्यूजियम पूरा देखने के लिए कम से कम 4 घंटे का समय चाहिए।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!