पहले बच्चे को जन्म देने जा रही बीवी युविका का खूब ख्याल रख रहे हैं प्रिंस नरूला, कपल के वीडियो पर फैंस ने लुटाया खूब प्यार

Edited By suman prajapati, Updated: 17 Sep, 2024 11:20 AM

prince narula is taking care of his pregnant wife yuvika chaudhary

टीवी फेमस कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरुला इन जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल करीब शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनेंगे, ऐसे में उनकी खुशी का कोई ठिकाना नही है। वहीं, प्रिंस नरूला भी अपनी प्रेग्नेंट बीवी का ऐसे समय में खूब ध्यान रख रहे हैं और उनकी...

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी फेमस कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरुला इन जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। कपल करीब शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनेंगे, ऐसे में उनकी खुशी का कोई ठिकाना नही है। वहीं, प्रिंस नरूला भी अपनी प्रेग्नेंट बीवी का ऐसे समय में खूब ध्यान रख रहे हैं और उनकी हर जरूरत का ख्याल कर रहे हैं। हाल ही में मॉम-टू-बी यूविका ने पति संग एक वीडियो शेयर किया, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्टर अपनी पत्नी का कैसे ख्याल करते नजर आ रहे हैं। फैंस कपल के इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।


युविका ने वीडियो शेयर कर उसके ऊपर लिखा है- वो एक पर्सन जो आपको हर कुछ बता देता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस कैसे अपने पति संग पहले आरती करती नजर आ रही हैं, फिर प्रिंस जमीन पर बैठ अपनी प्रेग्नेंट बीवी की बाते ध्यान से सुनते नजर आ रहे हैं। इसके बाद दोनों गणपति बप्पा की मूर्ति ढककर लिए जाते नजर आते हैं। फैंस इन वीडियो को देख दोनों की खूब नजर उतारते दिख रहे हैं और तारीफ करते नहीं थक रहे।

 


बता दें, युविका चौधरी और प्रिंस नरूला ने साल 2018 में शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद ये कपल पहली बार पेरेंट्स बनने जा रहा है, जिसे लेकर दोनों बेहद एक्साइटेड हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!