घर पर नहीं हाॅस्पिटल में हुई थी प्रत्युषा बनर्जी की मौत,एक्स-बॉयफ्रेंड का दावा- उसकी सांसें चल रही थीं

Edited By Smita Sharma, Updated: 09 Jan, 2025 05:04 PM

pratyusha banerjee was alicw she died in hospital ex bf rahul singh claims

'बालिका वधू' एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने महज 24 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। प्रत्युषा 1 अप्रैल 2016 को अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं और कथित तौर पर उन्होंने सुसाइड किया था। प्रत्यूषा बनर्जी की मौत से सिनेमा जगत को बड़ा झटका लगा था।...

मुंबई:'बालिका वधू' एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी ने महज  24 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था। प्रत्युषा 1 अप्रैल 2016 को अपने फ्लैट में मृत पाई गई थीं और कथित तौर पर उन्होंने सुसाइड किया था। 
PunjabKesari

 

एक्ट्रेस की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। एक्ट्रेस की मौत के बाद काम्या पंजाबी ने प्रत्यूषा के एक्स बॉयफ्रेंड पर कई बड़े आरोप लगाए थे। वहीं अब प्रत्युषा बनर्जी की मौत के 9 साल बाद एक्स-बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। राज सिंह की मानें तो प्रत्युषा को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तब भी वह जिंदा थीं। प्रत्युषा घर पर मृत नहीं मिली थीं। उनकी सांसें चल रही थीं।

PunjabKesari

 

राहुल राज सिंह ने शुभोजीत घोष के पॉडकास्ट में उस मंजर को याद किया जब प्रत्युषा अपने घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी। मालूम हो कि राहुल ने ही सबसे पहले प्रत्युषा के शव को फांसी के फंदे पर लटकते हुए देखा था। वही उन्हें अस्पताल लेकर गए थे।

PunjabKesari

ऐसे में अब राहुल राज ने दावा किया कि जब प्रत्युषा को अस्पताल ले जाया जा रहा था तो वह जिंदा थीं। राहुल राज सिंह बोले, 'फॉर्मेलिटी और प्रोसिजर इतने लंबे थे कि प्रत्युषा को एडमिट करवाने में सामान्य से थोड़ा अधिक समय लगा। इसके बाद उनकी मौत हो गई।'

PunjabKesari


इसी इंटरव्यू में राहुल राज सिंह ने एक्ट्रेस काम्या पंजाबी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने ही प्रत्युषा को शराब की ओर धकेला और उनसे ढाई लाखउधार भी लिए थे। राहुल राज ने यह आरोप भी लगाया कि काम्या ने ही प्रत्युषा की हत्या का नैरेटिव शुरू किया था।

गौरतलब है कि प्रत्युषा की मौत के बाद उनके माता-पिता ने राहुल राज सिंह के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। इस मामले में राहुल को जेल भी जाना पड़ा था। हालांकि बाद में राहुल राज सिंह ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की और शादी करके घर बसा लिया। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!