को-स्टार दीपक तिजोरी संग पूजा भट्ट के साथ खूबसूरत सेल्फी, फैंस बोले-दिल है कि मानता नहीं

Edited By Smita Sharma, Updated: 25 Jun, 2022 03:23 PM

pooja bhatt selfie with deepak tijori fans says dil hai ke manta nahin

साल 1991 में आई फिल्म ''दिल है कि मानता नहीं'' तो आप सबको याद ही होगी। महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में  आमिर खान, पूजा भट्ट, अनुपम खेर, ''दीपक तिजोरी'' अहम भूमिका में थे। उस वक्त इसने 4.2 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। अगर आप सोच...

मुंबई: साल 1991 में आई फिल्म 'दिल है कि मानता नहीं' तो आप सबको याद ही होगी।  महेश भट्ट के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में  आमिर खान, पूजा भट्ट, अनुपम खेर, 'दीपक तिजोरी' अहम भूमिका में थे। उस वक्त इसने 4.2 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था।

PunjabKesari

अगर आप सोच रहे हैं कि हम आपको आज इस बारे में से सब क्यूं बता रहे हैं तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  इसका जिक्र हम नहीं बल्कि फिल्म की एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने किया है। इसके साथ ही उन्होंने 31 साल पुरानी यादें ताजा कर दीं।

PunjabKesari

दरअसल, बाॅलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने इंस्टाग्राम पर को-स्टार दीपक तिजोरी के साथ सेल्फी शेयर की है। इस तस्वीर में पूजा ने ब्लैक शर्ट पहनी है। उन्होंने रेड लिपस्टिक से लुक को पूरा किया है। वहीं दीपक तिजोरी रेड शर्ट में नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

सफेद बढ़ी दाढ़ी में भी दीपक काफी हैंडमस लग रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए पूजा ने अपनी फिल्म 'दिल है की मानता नहीं' के डायलॉग को अपने अंदाज में बोला है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है- 'दिल अब भी नहीं मानता है।' इस तस्वीर को देखकर फैन्स नॉस्टैल्जिक फील करने लगे। उन्हें इनकी 90 के दशक की फिल्मों की याद आई गई।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

एक ने लिखा-'दिल को बहुत खुशी हुई और दोनों को एक साथ देखकर।' दूसरे ने लिखा- 'दिल है कि मानता नहीं।'एक ने लिखा-'हे भगवान, 90 के दशक का बचपन वापस आ गया।'

PunjabKesari

बता दें कि कि इन दोनों ने 'दिल है कि मानता नहीं के अलावाअलावा 'जानम', 'सड़क' और 'पहला नशा' जैसी फिल्मों में काम किया है। 
PunjabKesari

दीपक तिजोरी के काम की बात करें तो ने 1990 में आई फिल्म 'क्रोध' से बतौर लीड डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'आशिकी', 'खिलाड़ी', 'जो जीता वही सिकंदर', 'कभी हां कभी ना', 'अंजाम', 'गुलाम', 'बादशाह' जैसी हिट फिल्में कीं लेकिन साल 2005 के बाद से यह पर्दे से गायब हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!